मलाइका अरोड़ा 49 की उम्र में भी लोगों को अपने हुस्न और फैशन सेंस से दीवाना बना देती हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपना लेटेस्ट फोटोशूट कराया है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है। मलाइका अरोड़ा की ये तस्वीरें इंटरनेट की दुनिया में काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव, मलाइका ने हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें देखकर उनके चाहने वाले बेकाबू हो गए हैं। फोटोशूट के दौरान मलाइका ने एक खूबसूरत जरी के काम वाला कोट पहना हुआ है जिसके अंदर हाथ डालकर उन्होंने ऐसे पोज किये हैं कि लोगों के होश उड़ गए हैं। मलाइका ने जो दो तस्वीरें पोस्ट की हैं, उनमें एक हेवी चोकर को मलाइका ने जरी वाले कोट के साथ पेयर किया है।














