न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अरहान को एयरपोर्ट छोड़ने आई मलाइका हुईं भावुक, सनी देओल ने अपनी मां को यूं किया बर्थडे विश

एक्ट्रेस व मॉडल मलाइका अरोड़ा अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। पैपराजी लगातार उनका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 01 Sep 2023 12:48:44

अरहान को एयरपोर्ट छोड़ने आई मलाइका हुईं भावुक, सनी देओल ने अपनी मां को यूं किया बर्थडे विश

एक्ट्रेस व मॉडल मलाइका अरोड़ा अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। पैपराजी लगातार उनका पीछा करते दिखते हैं। इस बीच मलाइका को उनके बेटे अरहान खान के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वहां से उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वह काफी इमोशनल दिख रही हैं। वह अपने बेटे को छोड़ने आई थीं। इस दफा अरहान के पिता अरबाज खान नजर नहीं आए।

वैसे इससे पहले जब भी अरहान अपने कॉलेज के लिए विदेश गए हैं, हर बार मम्मी-डैडी दोनों साथ होते थे। अरहान अमेरिका में सिनेमा की पढ़ाई कर रहे हैं। अभी तक इस बारे में कुछ पता नहीं चला है कि अरहान का इरादा फिल्मों में आने का है या फिर नहीं। अरहान जाते-जाते मां को गले लगाते हैं और मलाइका इस दौरान काफी इमोशनल दिखीं।

उल्लेखनीय है कि कुछ समय की रिलेशनशिप के बाद मलाइका ने साल 1998 में अरबाज से शादी की थी। दोनों साल 2017 में अलग हो गए। इसके बाद से मलाइका उम्र में अपने से कहीं छोटे एक्टर अर्जुन कपूर को डेट करने को लेकर खबरों में रहती हैं। दोनों कई दफा एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार कर चुके हैं। पिछले दिनों दोनों के अलग होने को लेकर खूब अफवाहें उड़ीं लेकिन उसके बाद दोनों लंच डेट पर साथ-साथ दिखे।

मलाइका 'क्लब एमटीवी', 'एमटीवी लव लाइन', 'एमटीवी स्टाइल चेक', 'एमटीवी सुपरमॉडल ऑफ द ईयर', 'इंडियाज बेस्ट डांसर' जैसे कई शो में नजर आ चुकी हैं। मलाइका ने कुछ फिल्मों में भी काम किया है। ‘दिल से’ फिल्म में उनका गाना ‘ चल छैयां छैयां’ काफी लोकप्रिय हुआ।

malaika arora,arhaan khan,arbaaz khan,sunny deol,prakash kaur,arjun kapoor,dharmendra,gadar 2

सनी ने मां प्रकाश कौर के साथ शेयर की प्यारी सी फोटो

एक्टर सनी देओल के लिए आज शुक्रवार (1 सितंबर) का दिन बेहद खास है। इस दिन सनी अपनी मां प्रकाश कौर का जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। अब सनी ने सुबह-सुबह अपनी मां को जन्मदिन की बधाई दे एक प्यारी सी फोटो शेयर की है। सनी ने मां-बेटे के अटूट प्यार की ऐसी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसे देखने के बाद किसी को भी अपनी मां की याद आ जाएगी।

इस फोटो में सनी मां को गले लगाए हुए उनके सिर को चूमते हुए मुस्कुरा रहे हैं। वहीं प्रकाश कौर इस बात का एहसास कर रही हैं कि अपने बच्चे के लिए एक मां होने का क्या मतलब होता है। फोटो में सनी ग्रे कलर की शर्ट में बेहद अट्रैक्टिव लग रहे थे वहीं प्रकाश कौर सिंपल सूट पहने हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर कर सनी ने लिखा, मां जन्मदिन की बधाई, मैं आपको बेहद प्यार करता हूं।

गुजरे जमाने के सुपरस्टार धर्मेंद्र ने भी अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर के बर्थडे पर अपनी जवानी के दिनों की एक तस्वीर शेयर कर लिखा है, सब खुश रहें। बता दें कि धर्मेंद्र की 1954 में प्रकाश कौर से कम उम्र में ही शादी हो गई थी। दोनों की उम्र लगभग 19 साल थी। उनके चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे सनी और बॉबी तथा दो बेटियां विजेता और अजिता शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार