न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मलाइका पसंद नहीं करतीं अरबाज-अरहान की एक जैसी ये आदतें, बेटे ने शादी के लिए पूछा तो दिया यह जवाब

एक्ट्रेस व मॉडल मलाइका अरोड़ा और एक्टर व फिल्ममेकर अरबाज खान करीब 19 साल की शादी के बाद साल 2017 में अलग हो गए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 18 Apr 2024 11:54:02

मलाइका पसंद नहीं करतीं अरबाज-अरहान की एक जैसी ये आदतें, बेटे ने शादी के लिए पूछा तो दिया यह जवाब

एक्ट्रेस व मॉडल मलाइका अरोड़ा और एक्टर व फिल्ममेकर अरबाज खान करीब 19 साल की शादी के बाद साल 2017 में अलग हो गए थे। इसके बाद वे दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। अरबाज ने पिछले साल के अंत में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ दूसरी शादी कर ली थी। दूसरी ओर, मलाइका भी लंबे समय से अपने से कहीं छोटी उम्र के एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं।

बता दें कि अरबाज और मलाइका भले ही अलग-अलग रह रहे हों, लेकिन बेटे अरहान खान की परवरिश का दायित्व मिलकर उठा रहे हैं। अरहान ने पिछले दिनों अपने दो दोस्तों के साथ एक पॉडकास्ट शो 'दम बिरयानी' शुरू किया है। हाल ही में मलाइका इस शो में पहुंचीं। इस दौरान मलाइका-अरहान ने एक-दूसरे से रिलेशनशिप, मैरिज को लेकर खुलकर बातचीत की। साथ ही मलाइका ने ये भी बताया कि अरबाज और अरहान की ऐसी कौनसी कॉमन बातें हैं जो उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं।

मलाइका ने कहा कि कई ऐसे गुण हैं, जो पिता के बेटे में आए हैं। मैं कभी-कभी दोनों के बीच की समानताएं देखकर हैरान रह जाती हूं। दोनों के कान खुजलाने का तरीका बिल्कुल सेम है, जो मुझे पसंद नहीं। अरहान काफी दुविधा में रहते हैं, जो उन्हें अरबाज से ही मिला है। अरहान शर्ट का कलर भी चूज नहीं कर सकते और ना ही ये डिसाइड कर पाते हैं कि उन्हें क्या खाना है।

अर्जुन कपूर के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं मलाइका अरोड़ा

मलाइका को यह पसंद नहीं है कि अरहान अपने पिता की तरह अनिर्णायक बने। मलाइका ने कहा कि वैसे बाप-बेटे में एक बात बहुत ही अच्छी है कि दोनों को ही ये पता है कि किन चीजों में अति नहीं करनी है, दोनों अपनी जिंदगी में कुछ चीजों को लेकर बहुत ज्यादा क्लियर हैं। मां की बात सुनकर अरहान ने कहा कि मेरी दिनचर्या बहुत अच्छी है। इस बात का श्रेय लेते हुए मलाइका ने बेटे से कहा कि आप निश्चित रूप से ऐसा इसलिए करते हैं, क्योंकि यह आपको मुझसे मिला है।

इसके बाद अरहान ने अपनी मां का वेडिंग प्लान पूछा, जिस पर मलाइका ने कहा कि मैं फिलहाल इन सवालों के जवाब नहीं दे सकतीं। उन्होंने आगे कहा कि मैं अपनी बेहतरीन जिंदगी जी रही हूं। उल्लेखनीय है कि मलाइका और अर्जुन की शादी को लेकर हमेशा से ही अटकलें लगाई जाती रहती हैं। दोनों खुलकर अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं, लेकिन इस रिश्ते को शादी का नाम देने से कतरा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष