न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अरबाज और शूरा खान की डिनर पार्टी में दिखीं मलाइका अरोड़ा, ग्लैमरस एक्ट्रेस सलीम खान के साथ कैमरे में हुईं कैद

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक हुए लंबा समय हो गया है। उनके एक बेटा अरहान खान है। अरबाज ने पिछले साल के अंत में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 30 Mar 2024 11:56:33

अरबाज और शूरा खान की डिनर पार्टी में दिखीं मलाइका अरोड़ा, ग्लैमरस एक्ट्रेस सलीम खान के साथ कैमरे में हुईं कैद

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक हुए लंबा समय हो गया है। उनके एक बेटा अरहान खान है। अरबाज ने पिछले साल के अंत में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ शादी कर ली थी। इस बीच मलाइका शुक्रवार (29 मार्च) रात अरबाज खान के परिवार के साथ डिनर करने पहुंचीं। इस दौरान जहां मलाइका अपनी मां के साथ थीं वहीं अरबाज के साथ उनकी पत्नी शूरा और पिता सलीम खान थे। डिनर करने के बाद जब सभी बाहर निकले तो कैमरा में स्पॉट हुए। इतना ही नहीं मलाइका की मां फिर सलीम खान के साथ कार में घर गईं।

ये फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फैंस उन सबके बीच बोंडिंग देख खुश हैं। मलाइका काफी ग्लैमरस लग रही थीं। उन्होंने व्हाइट कलर के ट्यूब के साथ व्हाइट जैकेट व व्हाइट कलर के ही शॉर्ट्स पहने थे। दूसरी ओर, अरबाज व शूरा वहां आते-जाते एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए। अरबाज ने डेनिम शर्ट और जीन्स पहनी थी, जबकि शूरा ब्लैक कलर के आउटफिट में दिखीं।

सलमान खान के पिता सलीम खान रेस्टोरेंट से बाहर आकर जब गाड़ी का इंतजार कर रहे थे तो उस दौरान पैपराजी ने मलाइका और उनकी मां के साथ उनकी फोटो क्लिक कीं। अरबाज और शूरा फोटो के लिए सबके साथ नहीं आए। इस दौरान अलीजेह अग्निहोत्री, सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह और रवीना टंडन भी दिखीं। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह पार्टी ‘पटना शुक्ला’ फिल्म की वजह से हुई हो, जिसके प्रोड्यूसर अरबाज हैं। फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई। इसमें रवीना लीड रोल में हैं। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान अरबाज और शूरा की मुलाकात हुई थी।

malaika arora,actress malaika arora,arbaaz khan,malaika arbaaz,shura khan,arbaaz shura,arhaan khan,salim khan,malaika baby bump

इस कार्यक्रम के दौरान फैंस को दिखा मलाइका अरोड़ा का बेबी बंप!

मलाइका 50 साल की उम्र में भी हॉटनेस और बॉडी गोल्स के मामले में यंगस्टर्स को कड़ी टक्कर दे रही हैं। हाल ही में वे एक कार्यक्रम में हमेशा की तरह गॉर्जियस, लेकिन कथित बेबी बंप के साथ दिखीं। मलाइका और कई अन्य मॉडल गोदरेज के प्रोफेशनल बैनर के तहत 'रनवे रेडी हेयर' के लिए रैंप पर उतरीं। इस दौरान मलाइका एक सिल्वर सीक्विन रूच्ड ड्रेस में स्टनिंग लग रही थीं, जिसमें पफी स्लीव्स और एक रुच्ड पेंसिल स्कर्ट जैसी बॉटम थी। मलाइका के फैंस ने नोटिस किया कि वह प्रेग्नेंट लग रही थीं।

हालांकि कुछ लोगों ने माना कि उनका पेट फूला हुआ हो सकता है, लेकिन अधिकांश नेटिजंस ने अनुमान लगाया कि वह गर्भवती हो सकती हैं क्योंकि उनका टमी निकला हुआ दिखाई दे रहा था। मलाइका के पर्सनल फ्रंट पर नजर डालें तो वह अरबाज से अलग होने के बाद साल 2019 से एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में हैं। हालांकि, पिछले साल दोनों के अलग होने की अटकलें थीं, लेकिन कपल ने ऐसे सभी दावों का खंडन कर दिया। उसके बाद वे कई मौकों पर साथ नजर आ चुके हैं। मलाइका पिछले दिनों डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' को जज करती दिखी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम