मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को बीती रात मुंबई में आयोजित एक अवॉर्ड फंक्शन में हाथों में हाथ डाले हुए देखा गया। इस फंक्शन में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को मोस्ट स्टाइलिश कपल ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इस दौरान दोनों लाइट ब्लू कलर के मैचिंग आउटफिट में नजर आए। दोनों ने स्टेज पर एक दूसरे की जमकर तारीफ की।
मलाइका ने कहा कि 'अर्जुन उनसे थैंक यू सुनने के लिए इंतजार कर रहे हैं' तो अर्जुन कपूर ने कहा कि 'नहीं, वास्तव में मैं तुम्हें थैंक यू कहना चाहता हूं बेबी, क्योंकि तुम्हारी वजह से ही ये लोग मुझे स्टाइलिश कह रहे हैं।'














