न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अमृता के जन्मदिन पर मलाइका-करीना ने ऐसे लुटाया प्यार, तृप्ति ने बॉयफ्रेंड को इस अंदाज में किया विश

एक्ट्रेस व मॉडल मलाइका अरोड़ा की छोटी बहन एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा आज बुधवार (31 जनवरी) को अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 31 Jan 2024 1:21:40

2 News : अमृता के जन्मदिन पर मलाइका-करीना ने ऐसे लुटाया प्यार, तृप्ति ने बॉयफ्रेंड को इस अंदाज में किया विश

एक्ट्रेस व मॉडल मलाइका अरोड़ा की छोटी बहन एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा आज बुधवार (31 जनवरी) को अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर अमृता को उनके चाहने वाले और फिल्म इंडस्ट्री के साथी जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। मलाइका ने भी अमृता को स्पेशल स्टाइल में विश किया है।

मलाइका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अमृता के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “यह अनमोल बर्थडे है और हम शांत नहीं रह सकते। हमारे एनुअल स्क्विशी स्क्वैश हडल के लिए टाइम अमृता अरोड़ा।” फोटो में अमृता के साथ मलाइका, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर और एक अन्य युवती भी हैं। अरोड़ा और कपूर सिस्टर्स की जोड़ी गर्ल गैंग के नाम से मशहूर है। फोटो में सब करीना को टाइट हग करते हुए कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। उनके सामने टेबल पर केक और बर्थडे कैप रखी है। सभी बेस्टी ने ब्लैक ड्रेस कोड चुना है।

करीना ने भी इंस्टाग्राम पर अमृता के साथ थ्रोबैक तस्वीरों का एक वीडियो पोस्ट किया है और कैप्शन में लिखा, “हमारे दिलों की रानी को हैप्पी बर्थडे। आई लव यू मेरी अमोलस। हमेशा-हमेशा के लिए। और हमेशा के लिए खुश रहो, बेबू और अमू।” करीना ने इस वीडियो के जरिए अमृता के साथ अपनी कुछ पुरानी यादों को ताजा किया है।

बता दें कि अमृता ने अमृता ने करिअर की शुरुआत मलाइका की तरह बतौर वीडियो जॉकी (VJ) से की थी। इसके बाद अमृता ने साल 2002 में फिल्म 'कितने दूर कितने पास' के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया। अमृता ‘आवारा पागल दीवाना’ (2002), ‘गोलमाल रिटर्न’ (2009) जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। अमृता ने साल 2009 में बिजनेसमैन शकील लडाक के साथ शादी की। उनके दो बेटे अजान और रेयान हैं। अमृता अब ग्लैमर और फिल्मी दुनिया से दूर हैं।

‘एनिमल’ फेम तृप्ति डिमरी ने बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट के साथ शेयर की तस्वीरें

एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की फिल्म 'एनिमल' पिछले साल रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। तृप्ति को फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रोमांस से लाइमलाइट मिली। सोशल मीडिया पर तृप्ति को ‘भाभी 2’ और ‘नेशनल क्रश’ का टैग मिल गया। इस बीच तृप्ति ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट को बर्थडे विश किया है, जो एक बिजनेसमैन हैं। तृप्ति ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर करके शुभकामनाएं साझा की हैं।

सैम ने मंगलवार (30 जनवरी) को अपना जन्मदिन मनाया। तृप्ति ने उन्हें बधाई देने के लिए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अनदेखी फोटो शेयर की हैं। तृप्ति ने दो तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है जिनमें से एक साल 2017 की है। इसमें तृप्ति, सैम के साथ एंजॉय कर रही हैं। सैम कैमरे की ओर देख रहे हैं। ब्लैक आउटफिट में तृप्ति कहर ढा रही हैं, वहीं सैम काली शर्ट पहने हैं। दूसरी तस्वीर 2023 की है। इसमें तृप्ति और सैम बाइक की सवारी का आनंद ले रहे हैं।

तृप्ति ने मजेदार कैप्शन लिखा, “हैप्पी बर्थडे @sam__merchant (लाल दिल वाला इमोजी) काश हम राम शाम पानी पूरी छोड़े बिना फिर से उतने ही पतले हो पाते.." सैम के इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक वो कासा वाटर्स - एक लक्जरी वीआईपी आवास और अवोरे गोवा के CEO हैं। बता दें कि तृप्ति इससे पहले अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा को डेट कर चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम