न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मलाइका-अर्जुन का नहीं हुआ ब्रेकअप, 2 जगह हुए साथ स्पॉट, बिपाशा ने ट्रोलर्स को दिया यह जवाब

मुंबई में रविवार (1 अक्टूबर) को टेनिस प्रीमियर लीग सीजन 5 का ऑक्शन इवेंट हुआ। इसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। इस मौके पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 02 Oct 2023 6:20:06

2 News : मलाइका-अर्जुन का नहीं हुआ ब्रेकअप, 2 जगह हुए साथ स्पॉट, बिपाशा ने ट्रोलर्स को दिया यह जवाब

मुंबई में रविवार (1 अक्टूबर) को टेनिस प्रीमियर लीग सीजन 5 का ऑक्शन इवेंट हुआ। इसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। इस मौके पर तापसी पन्नू, सोनू सूद, रकुलप्रीत सिंह, सोनाली बेंद्रे, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा नजर आए। हालांकि इस इवेंट में मलाइका और अर्जुन ने सारी लाइमलाइट लूट ली। अर्जुन स्पोर्टी लुक में नजर आए।

उन्होंने बियर्ड लुक के साथ ब्लू टीशर्ट और ब्लैक जींस कैरी की थी और ब्लैक सनग्लासेस लगाए हुए थे। अर्जुन ने इस दौरान जमकर पोज दिए। दूसरी ओर, मलाइका कैजुअल लुक में पहुंची थीं। मलाइका ने ब्लैक टीशर्ट के साथ ब्लू डेनिम कैरी की थी। उन्होंने बालों को बांधा हुआ था और मिनिमल मेकअप में काफी स्टाइलिश लग रही थीं। मलाइका ने भी खूब तस्वीरें क्लिक कराईं। मलाइका और अर्जुन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

मलाइका और अर्जुन को बांद्रा के एक रेस्टोरेंट के बाहर भी स्पॉट किया गया। वहां से दोनों का वीडियो सामने आया है। वे डिनर डेट के बाद रेस्टोरेंट से बाहर निकलते दिखे और कार में जाकर बैठ गए। इसके साथ ही पिछले कुछ दिन से चल रही उनके ब्रेकअप की अफवाहें भी खत्म हो गई हैं। बता दें कि अर्जुन और मलाइका 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अर्जुन अपनी गलफ्रेंड से 12 साल छोटे हैं। मलाइका का अरबाज खान से तलाक हो चुका है।

malaika arora,arjun kapoor,malaika arjun,malaika arjun dinner date,bipasha basu,devi,karan singh grover

बेटी के जन्म के बाद बढ़े वजन के कारण यूजर्स बिपाशा पर कस रहे तंज

एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों एक्टिंग की दुनिया से ब्रेक लेकर बेटी ‘देवी’ की परवरिश में बिजी हैं। ‘देवी’ का पिछले साल 12 नवंबर को जन्म हुआ था। बिपाशा और उनके पति एक्टर करण सिंह ग्रोवर अक्सर बेटी के साथ नजर आते हैं। हालांकि जब से बिपाशा मां बनी हैं तब से वे बढ़ते वजन को लेकर ट्रोल होती रहती हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स उन पर तंज कस ताने देते हैं। अब इस पर बिपाशा ने कड़ी रिएक्शन दी है। बिपाशा ने न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैं ट्रोल करने वालों से यही कहना चाहूंगी कि प्लीज आप ट्रोलिंग करते रहें। यह एकदम सही है क्योंकि मैं जरा भी परेशान नहीं हूं। इसके अलावा करण ने कहा कि, 'जब तक वो झेल रहे हैं, तब तक यह ठीक है।'

बिपाशा ने आगे कहा कि, 'जब भी देवी आंखे खोलती है या बंद करती है मैं सबसे पहले उसी को देखती हूं। क्योंकि मेरे लिए अब पहले नंबर पर वही है। मैं जब भी घर से बाहर निकलती हूं तो हमेशा घर तुरंत वापस जाने का मन करता हैं क्योंकि मैं ज्यादा से ज्यादा उसके साथ वक्त बिताना चाहती हूं।'

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार