न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘मैंने प्यार किया’ इस दिन फिर होगी सिनेमाघरों में रिलीज, बेटी की मौत से दुखी दिव्या ने बयां किया दर्द

सुपरस्टार सलमान खान आज जिस मुकाम पर है उसकी नींव साल 1989 में आई उनकी फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ ने रख दी थी। वैसे तो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 18 Aug 2024 2:29:04

2 News : ‘मैंने प्यार किया’ इस दिन फिर होगी सिनेमाघरों में रिलीज, बेटी की मौत से दुखी दिव्या ने बयां किया दर्द

सुपरस्टार सलमान खान आज जिस मुकाम पर है उसकी नींव साल 1989 में आई उनकी फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ ने रख दी थी। वैसे तो सलमान इससे पहले ‘बीवी हो तो ऐसी’ फिल्म में काम कर चुके थे, लेकिन लीड एक्टर के रूप में उनकी पहली मूवी ‘मैंने प्यार किया’ थी। लोगों को इसमें सलमान और भाग्यश्री की जोड़ी खूब पसंद आई। इस रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में जबरदस्त भीड़ उमड़ी। राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले सूरज बड़जात्या के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए कीर्तिमान गढ दिए।

यह फिल्म आज भी लोगों के जेहन में बसी हुई है और जब भी टीवी के किसी भी चैनल पर आती है तो वे पूरे चाव के साथ देखते हैं। अब इस फिल्म को चाहने वाले दीवानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। यह ब्लॉकबस्टर फिल्म 35 साल बाद एक बार फिर सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है। राजश्री प्रोडक्शंस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अनाउंसमेंट की है कि ‘मैंने प्यार किया’ 23 अगस्त 2024 को फिर से रिलीज होगी। इसे पीवीआर और सिनेपॉलिस में ही रिलीज किया जाएगा। भाग्यश्री ने फिल्म के दोबारा रिलीज होने पर खुशी जाहिर की है।

फिल्म की कहानी सच्चे प्यार और दोस्ती के इर्द-गिर्द घूमती है। ‘शोले’ की जैसे इस फिल्म के भी गाने, डायलॉग्स और किरदार लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। बता दें इससे पहले सलमान और माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ को भी इसी 9 अगस्त को 30 साल पूरे होने पर फिर से रिलीज किया गया था।

एक्ट्रेस दिव्या दत्ता की बेटी मिहिका का 5 अगस्त को हो गया था निधन

‘जब वी मेट’ फिल्म में शाहिद कपूर की मां का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस दिव्या सेठ शाह इस समय जिंदगी की सबसे मुश्किल फेज से गुजर रही हैं। दिव्या ने कुछ दिन पहले जवान बेटी मिहिका को खो दिया था। इसके बाद से दिव्या पूरी तरह टूट चुकी हैं। दिव्या ने एक बार फिर अपना दर्द साझा करते हुए भावनाओं का इजहार किया है। दिव्या ने सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर की, जिसमें उनके मन की पीड़ा साफ नजर आ रही है।

दिव्या ने लिखा, “जब मैं तुम्हें देखती हूं, तो मुझे वह सबसे शुद्ध प्रेम दिखाई देता है जिसे मैं कभी जान सकती हूं, हर घायल आत्मा तुम्हारे पास पहुंचती है, तुम्हारी देखभाल में वे ठीक होते हैं और बढ़ते हैं, दिव्या। भगवान का उपहार, ऊपर से मेरा आशीर्वाद, जिसका प्यार आंखों से भी ज्यादा मजबूत है, धरती पर 8.1 बिलियन लोगों में मां, तुम मेरे लिए एकदम सही मां हो, मेरी दिबी, मैं तुमसे प्यार करती हूं। मिहिका। इस जिंदगी में मुझे उस तरह का प्यार कोई नहीं कर सकता है, जैसा तुमने किया है।

मेरी उम्मीद कहती है कि तुम मुझे देख सकोगी। मैं वादा करती हूं कि स्ट्रॉन्ग रहने की कोशिश करूंगी। मैं वो सब करूंगी जो हमनें प्लान किया था। तुम्हें बीच पर और जंगल में मिलेंगे।” बता दें कि मिहिका का 5 अगस्त को अचानक निधन हो गया था। दिव्या की मां सुषमा सेठ भी नामी एक्ट्रेस हैं, जो छोटे और बड़े दोनों पर्दों पर कमाल कर चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आसमान में आखिर कैसे उछलकर छत से टकरा गए यात्री? एयर इंडिया फ्लाइट AI2379 में क्या हुआ, जानिए पूरी कहानी
आसमान में आखिर कैसे उछलकर छत से टकरा गए यात्री? एयर इंडिया फ्लाइट AI2379 में क्या हुआ, जानिए पूरी कहानी
तसलीमा नसरीन के बयान पर भड़के अभिजीत दीपके, बांग्लादेश से तुलना पर सुनाई खरी-खोटी
तसलीमा नसरीन के बयान पर भड़के अभिजीत दीपके, बांग्लादेश से तुलना पर सुनाई खरी-खोटी
योगी सरकार मदरसा शिक्षा कानून में करेगी बड़ा बदलाव, 12वीं तक ही सीमित होगी पढ़ाई, कैबिनेट में आएगा संशोधन प्रस्ताव
योगी सरकार मदरसा शिक्षा कानून में करेगी बड़ा बदलाव, 12वीं तक ही सीमित होगी पढ़ाई, कैबिनेट में आएगा संशोधन प्रस्ताव
फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट तेज टर्बुलेंस की चपेट में, हवा में जोरदार झटकों से कई यात्री घायल
फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट तेज टर्बुलेंस की चपेट में, हवा में जोरदार झटकों से कई यात्री घायल
मलाइका अरोड़ा ने खरीदी नई थार रॉक्स, तिलक लगाकर किया स्वागत, वीडियो वायरल
मलाइका अरोड़ा ने खरीदी नई थार रॉक्स, तिलक लगाकर किया स्वागत, वीडियो वायरल
हमारे हाथ में कोई गोला-बारूद नहीं; E20 पर नीट से भी बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा: केजरीवाल
हमारे हाथ में कोई गोला-बारूद नहीं; E20 पर नीट से भी बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा: केजरीवाल
क्या नारियल और एवोकाडो ऑयल सच में सामान्य कुकिंग ऑयल से बेहतर हैं? जानिए सेहत के लिए कौन-सा तेल है सही विकल्प
क्या नारियल और एवोकाडो ऑयल सच में सामान्य कुकिंग ऑयल से बेहतर हैं? जानिए सेहत के लिए कौन-सा तेल है सही विकल्प
पहली मोहब्बत को लोग उम्रभर क्यों नहीं भूल पाते? जानिए इसके पीछे छिपा विज्ञान और दिमाग का दिलचस्प खेल
पहली मोहब्बत को लोग उम्रभर क्यों नहीं भूल पाते? जानिए इसके पीछे छिपा विज्ञान और दिमाग का दिलचस्प खेल
'बंगाल को बना दिया गया है जेल', TMC नेताओं को धमकाए जाने का आरोप; ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना
'बंगाल को बना दिया गया है जेल', TMC नेताओं को धमकाए जाने का आरोप; ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना
LG ने भारत में पेश की AI Smart TV की नई रेंज, कीमत ₹19,990 से शुरू; 115 इंच तक मिलेगा विशाल डिस्प्ले
LG ने भारत में पेश की AI Smart TV की नई रेंज, कीमत ₹19,990 से शुरू; 115 इंच तक मिलेगा विशाल डिस्प्ले
POCO ने भारत में उतारा 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर से होगा लैस
POCO ने भारत में उतारा 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर से होगा लैस
यूरिक एसिड बढ़ने की वजह बन सकती हैं आपकी रोजमर्रा की ये आदतें, जानिए इसे कंट्रोल करने के आसान उपाय
यूरिक एसिड बढ़ने की वजह बन सकती हैं आपकी रोजमर्रा की ये आदतें, जानिए इसे कंट्रोल करने के आसान उपाय
iPhone यूजर्स के लिए बड़ा झटका! Apple ने App Store से हटाया Telegram ऐप
iPhone यूजर्स के लिए बड़ा झटका! Apple ने App Store से हटाया Telegram ऐप
रोज-रोज होता है सिरदर्द? आपकी ये रोजमर्रा की आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार, जानिए बचाव के आसान तरीके
रोज-रोज होता है सिरदर्द? आपकी ये रोजमर्रा की आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार, जानिए बचाव के आसान तरीके