न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पंकज की फिल्म ‘मैं अटल हूं’ का पहला गाना रिलीज, ‘कॉफी विद करण’ में शर्मिला ने खोली सैफ की पोल

एक्टर पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मैं अटल हूं' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। पंकज को काफी प्रतिभाशाली अभिनेता माना जाता है और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 25 Dec 2023 8:17:31

2 News : पंकज की फिल्म ‘मैं अटल हूं’ का पहला गाना रिलीज, ‘कॉफी विद करण’ में शर्मिला ने खोली सैफ की पोल

एक्टर पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मैं अटल हूं' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। पंकज को काफी प्रतिभाशाली अभिनेता माना जाता है और वे फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री रहे दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभा रहे हैं। हाल ही फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे देखने के बाद से हर कोई फिल्म की तारीफ कर रहा है। अब मेकर्स ने इसका पहला गाना रिलीज कर दिया है।

आज 25 दिसंबर को वाजपेयी की 99वीं जयंती के खास मौके पर गाना 'देश पहले' सामने आया है। गाने में देशभक्ति का जुनून दिख रहा है। यह गाना फैंस को वाजपेयी की दुनिया में ले जाता है। इसे जुबिन नौटियाल ने अपनी मनमोहक आवाज दी है। इसके बोल मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। पंकज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यह गाना शेयर किया है। पंकज ने लिखा, “दुनिया के सारे सुख पीछे, मेरा देश पहले।”

रवि जाधव के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 19 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘मैं अटल हूं' में पंकज के साथ ही अनुपम खेर, नीना गुप्ता, कोंकणा सेन शर्मा भी अहम रोल में हैं। फिल्म को ऋषि विरमानी और रवि जाधव ने लिखा है। संगीत सलीम-सुलेमान ने तैयार किया है। फिल्म को भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और लीजेंड स्टूडियोज, विनोद भानुशाली, संदीप सिंह, सैम खान और कमलेश भानुशाली के समर्थन में तैयार किया गया है।

करण जौहर ने शेयर किया शर्मिला और सैफ के आगामी एपिसोड का प्रोमो

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' के 8वें सीजन ने धूम मचाई हुई है। इस शो पर कई सेलेब्रिटी मेहमानों की जोड़ियां गेस्ट के तौर पर आ चुकी हैं। करण उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े राज खुलवाते हैं। शो के आगामी एपिसोड में गुजरे जमाने की दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर बेटे सैफ अली खान के साथ काउच पर नजर आएंगी। इस खास एपिसोड की पहली झलक सामने आ चुकी है, जिसमें शर्मिला बेटे की पोल खोलती नजर आईं।

करण ने इस एपिसोड का प्रोमो शेयर कर दिया है। इसमें दिख रहा है कि जैसे ही करण सवालों की बरसात करते हैं, वैसे ही सैफ की घबराहट बढ़ जाती है। सैफ मां के सामने काफी नर्वस दिख रहे हैं। शर्मिला भी सैफ की टांग खिंचाई में कोई कसर नहीं छोड़तीं। शर्मिला ने सैफ से जुड़ा एक किस्सा सुनाया, जिसकी वजह से एक्टर शर्मिंदा हो गए।

शर्मिला ने बताया कि सैफ एक बार यूनिवर्सिटी जाने के बजाय किसी एयरहोस्टेस के साथ घूमने निकल गए थे। करण फिर सैफ से पूछते हैं कि करीना की कौनसी बातें आप भी अपनाने लगे हैं। सवाल में करण ने 'रब्ड ऑफ' शब्द का इस्तेमाल किया तो सैफ हैरान रह गए। बाद में करण ने समझाया कि ये अश्लील सवाल नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम