न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उरी हमले के बाद ‘रईस’ फेम माहिरा को आने लगे पैनिक अटैक, मलाइका ने ऐसे मनाया ओणम का जश्न

मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस जोड़ी को काफी पसंद किया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 29 Aug 2023 7:01:42

उरी हमले के बाद ‘रईस’ फेम माहिरा को आने लगे पैनिक अटैक, मलाइका ने ऐसे मनाया ओणम का जश्न

मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म के दौरान माहिरा को एक ऐसी बीमारी हो गई थी कि उन्हें पैनिक अटैक आने लगे। माहिरा ने इस बात का खुलासा हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में किया है।

माहिरा ने बताया कि ‘रईस’ के बाद जब साल 2016 में उरी हमले हुए और पाकिस्तानी एक्टर्स के भारत में काम करने पर बैन लग गया तब उन्हें बाइपोलर डिसऑर्डर डायग्रोसिक की शिकायत हो गई थी। उन्हें पैनिक अटैक आने लगे। माहिरा हाल ही में ‘एफव्हाई पॉडकास्ट’ में बतौर गेस्ट पहुंचीं, जहां उन्होंने बताया कि वह एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं और 6-7 साल से डिप्रेशन और एंग्जाइटी की दवा ले रही हैं।

माहिरा ने कहा कि यह अटैक आना अचानक से शुरू हुए। मैंने फिल्म की शूटिंग की थी, मैं बॉलीवुड में काम कर रही थी। सब कुछ अच्छा चल रहा था। तभी उरी अटैक हुआ। इस हमले के बाद राजनीतिक स्तर पर सभी चीजें बदल गईं। पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बैन कर दिया गया और मेरे लिए यह सब बहुत डिप्रेसिंग हो गया क्योंकि लोग उस वक्त मेरे खिलाफ लगातार ट्वीट कर रहे थे। मुझे फोन कॉल्स पर धमकियां मिल रहीं थीं।

मैं फिल्म का प्रमोशन भी नहीं कर पाई। मैं चाहती थी कि रईस पाकिस्तान में भी रिलीज हो क्योंकि मुझे पता था कि लोग मेरी और शाहरुख की जोड़ी को बहुत पसंद करेंगे। लोग मेरी फिल्म को स्क्रीन पर देखने के लिए जरूर आते लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। यह सब मेरे लिए बहुत डिप्रेंसिंग था। मेरे अंदर की एंग्जाइटी और सालों पुराना डिप्रेशन बाहर आने लगा। वो वक्त मेरे लिए बहुत मुश्किल था। मैं रातभर सो नहीं पाती थी। मुझे पैनिक अटैक आने लगे थे।

मलाइका ने मां और बहन के साथ मनाया ओणम, इन्होंने दी बधाई

मलाइका अरोड़ा ने अपने परिवार के साथ ओणम का त्योहार मनाया। मलाइका ने ओणम पार्टी के कुछ पिक्स और डिटेल्स तो शेयर किए ही साथ ही अपने खूबसूरत लुक भी साझा किए जिनमें वो ट्रेडिशनल बांधनी प्रिंट का कुर्ता पहने नजर आईं। दरअसल मलाइका सेलिब्रेशन के लिए अपनी मम्मी के घर पहुंची थीं। इस मौके पर मलाइका व्हाइट और येलो एथनिक सूट में नजर आईं।

लाइट मेकअप के साथ मलाइका ने सिर पर लाइट बन बांधा हुआ था। उस पर काला चश्मा, गोल बिंदी, छोटे ईयररिंग और ब्राउन हैंडबैग उनकी खूबसूरती पर सोने पर सुहागा लग रहा था। मलाइका की छोटी बहन अमृता अरोड़ा व्हाइट प्रिंटेड टी शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स के साथ कैजुअल लुक में दिखाई दीं। इस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की हैं।

इसमें डाइनिंग टेबल पर टेस्टी डिशेज सजी हुई नजर आ रही हैं, वो भी पारंपरिक अंदाज में। इस दावत के खत्म होने के बाद की कुछ तस्वीरें भी मलाइका ने शेयर की हैं। इसे उन्होंने कैप्शन दिया है, “Post onam sadya #foodcoma.” उनके इस कैप्शन पर उनकी फ्रेंड्स अदिति गोवित्रिकर, वाहबिज मेहता और डेलनाज दारुवाला ने कमेंट कर उन्हें ओणम की बधाई दी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका