न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महिमा चौधरी ने हिना खान से कहा, मैं आपका हाथ थामे रहूंगी, इन सितारों ने ऐसे बढ़ाया टीवी एक्ट्रेस का हौसला

मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही खुद के ब्रेस्ट कैंसर होने की जानकारी शेयर की थी। यह सूचना मिलते ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 29 Jun 2024 6:55:34

महिमा चौधरी ने हिना खान से कहा, मैं आपका हाथ थामे रहूंगी, इन सितारों ने ऐसे बढ़ाया टीवी एक्ट्रेस का हौसला

मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही खुद के ब्रेस्ट कैंसर होने की जानकारी शेयर की थी। यह सूचना मिलते ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री हिल गई। इस शॉकिंग खबर से हर कोई हैरान है। बॉलीवुड, टीवी सेलेब्स और फैंस हीना के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। इस बीच हाल ही में कैंसर को मात देने वालीं एक्ट्रेस महिमा चौधरी भी हिना के सपोर्ट में आई हैं। ‘परदेस’ फेम महिमा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “मैं आपको अपना सारा प्यार और ताकत भेज रही हूं, आप मेरी बहादुर हिना हैं।

आप एक योद्धा हैं और मुझे पता है कि आप बिल्कुल ठीक हो जाएंगी। आपके लिए लाखों लोग शुभकामनाएं दे रहे हैं और मैं इस दौरान आपका हाथ थामे रहूंगी।” इस बीच हिना की पोस्ट भी सामने आई है जहां उन्होंने सभी का शुक्रिया अदा किया है जो इस मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़े हैं। हिना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की, जहां उन्होंने दो दिल बनाकर लिखा, “ये वक्त भी गुजर जाएगा।”

बता दें कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की 'अक्षरा' उर्फ हिना ने शुक्रवार को इस बीमारी को लेकर खुलासा किया था। हिना ने बताया था कि उन्होंने इलाज भी शुरू करवा दिया है। उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा। हिना 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 8', 'कसौटी जिंदगी की 2' और 'बिग बॉस 11' जैसे शो में भी थीं। उनकी पिछली फिल्म 'शिंदा शिंदा नो पापा' थी।

mahina chaudhry,actress mahima chaudhry,hina khan,actress hina khan,mahima hina,hina khan breast cancer,mouni roy,ankita lokhande

मौनी, जेनिफर, अंकिता और रिद्धिमा ने हिना के लिए किए ये कमेंट

टीवी एक्ट्रेस मौनी राय ने कमेंट करके लिखा, “यह अविश्वसनीय है, लेकिन मुझे पता है कि आप इससे लड़ेंगे और और भी मजबूत होकर उभरेंगी। आप सबसे मजबूत लोगों में से एक हैं, जिन्हें मैं जानती हूं। मैं ईमानदारी से आपके ठीक होने की प्रार्थना करती हूं। मेरा सारा प्यार।” टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने लिखा, “मुझे सच में इस चुनौती पर काबू पाने की आपकी क्षमता पर विश्वास है। मजबूत रहें और अपनी लचीलेपन पर विश्वास रखें हिना। बहुत सारा प्यार भेज रही हूं।”

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने लिखा, “हिना तुम दूसरी लड़कियों से ज्यादा मजबूत हो। ये वक्त बीत जाएगा। ढेर सारी हिम्मत, प्यार और दुआएं भेज रही हूं। भगवान तुम्हें आशीर्वाद दें।” एक्ट्रेस आयशा सिंह ने लिखा, “आप मेरे विचारों और प्रार्थनाओं में हैं। मैं आपको या आपके परिवार को किसी भी तरह की सहायता प्रदान करना चाहूंगी। इसमें कोई संदेह नहीं है कि आप और भी मजबूत होकर वापस आएंगी।

एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित ने लिखा, “हिना तुम सबसे मजबूत महिलाओं में से एक हो जिन्हें मैं जानती हूं। तुम इससे और भी मजबूत होकर बाहर आओगी। लाखों लोग तुम्हारे ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। ढेर सारा प्यार, प्रार्थना और उपचार।” गौहर खान, भारती सिंह, विशाल मिश्रा, शहनाज गिल, करिश्मा तन्ना, गुनीत मूंगा, सुनील ग्रोवर ने भी हिना की हिम्मत बढ़ाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क