न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

माही-जय की बेटी के हुआ इन्फ्लुएंजा ए फ्लू, अब ये है अपडेट, सना खान के बेटे का नाना-नानी ने यूं किया स्वागत

जय भानुशाली और माही विज टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे चहेते कपल में से एक हैं। फैंस इनकी बेटी तारा पर भी खूब प्यार लुटाते हैं। माही...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 21 Aug 2023 1:17:44

माही-जय की बेटी के हुआ इन्फ्लुएंजा ए फ्लू, अब ये है अपडेट, सना खान के बेटे का नाना-नानी ने यूं किया स्वागत

जय भानुशाली और माही विज टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे चहेते कपल में से एक हैं। फैंस इनकी बेटी तारा पर भी खूब प्यार लुटाते हैं। माही अक्सर तारा की फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हालांकि ये खुशनुमा पल होते हैं, लेकिन इस दफा उनके द्वारा शेयर की गई जानकारी ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। माही ने बताया कि तारा की तबीयत इतनी बिगड़ गई कि उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। चार साल की तारा को इन्फ्लुएंजा ए फ्लू हो गया है।

माही ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें देखा जा सकता है कि तारा को ड्रिप चढ़ी है। माही ने बताया कि तारा को तेज बुखार हो गया था। डॉक्टर को दिखाने पर पता लगा कि उसे वायरल फ्लू हो गया है। माही ने लिखा कि बच्चों को फीवर होने पर पेरेंट्स चिंतित हो जाते हैं। मैं समझती हूं ऐसा क्यों होता है। इस बार गुरुवार की रात जब तारा को फीवर हुआ, तो यह हमारे लिए नाइटमेयर से कम नहीं था।

इंडिपेंडेंस डे के हफ्ते भर के ब्रेक के बाद तारा स्कूल गई, तो उसी रात उसे बुखार हो गया। कई बार बुखार सीरियस नहीं होता। लेकिन इस बार हमें टेंशन हो गई। हमने उसे दवाई दी, लेकिन उसे आईब्यूसिक प्लस देने के बाद भी उसका बुखार बढ़ गया और 104 डिग्री से ज्यादा बुखार हो गया। तारा पूरी रात कांप रही थी और उसकी तबीयत और बिगड़ती चली गई। रात में एक बजे डॉक्टर से बात की। उन्होंने बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि सारे बच्चों को वायरल हो रहा है। शुक्रवार की सुबह हम उसे अस्पताल ले गए।

टेस्ट करने पर पता चला कि उसे एन्फ्लुएंजा ए फ्लू है। तेज बुखार, बदन दर्द, खांसी इसके प्रमुख लक्षण हैं। अगर आपके बच्चे की इम्युनिटी वीक है, तो उसका खास ख्याल रखिए। तारा दिन-प्रतिदिन बेहतर होती जा रही है। मैं कितनी भी स्ट्रॉन्ग रहने की कोशिश करूं, बात जब भी तारा पर आती है, तो मेरा दिल दहल उठता है। मैं किसी भी बच्चे को इस हालत में नहीं देखना चाहूंगी।

सना खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

सना खान और अनस सैय्यद के घर 5 जुलाई को बेटे की किलकारियां गूंजी थीं। फिलहाल ये कपल अपने न्यू बॉर्न बेबी संग पेरेंटिंग के खूबसूरत पल एंजॉय कर रहा है। सना अपने लाडले से जुड़ी हर अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब सना ने एक वीडियो शेयर कर दिखाया कि कैसे उनके नन्हे प्रिंस का उसके नाना-नानी के घर पर शानदार वेलकम हुआ। सना ने इंस्टाग्राम पर सजाए हुए घर का एक वीडियो अपलोड किया है।

वीडियो में सना का घर बैलून और लाइट से डेकोरेटेड दिख रहा है। इसके साथ ही सना ने कैप्शन में लिखा कि ये छोटा सा क्यूटी ही वजह है कि हम पूरे दिन मुस्कुराते हैं। वह ही है कि हम कभी-कभी थक जाने पर भी फ्रेश और एनर्जेटिक फील करते हैं। नाना नानी हमारे घर पहुंचने तक एक-एक सैकंड गिन रहे थे। मेरी कजिन ने ये सारा प्यारा सा डेकोर हमारे लिए तैयार किया और जितना हो सके इसे मुझसे छुपाने की कोशिश की।

मेरे घर पर कैमरे लगे हैं ताकि वह ये काम तेजी से कर सके। सना ने नवंबर 2020 में अनस के साथ शादी की थी। सना ने अक्टूबर 2020 में धार्मिक मार्ग पर चलने के लिए शोबिज की दुनिया छोड़ दी थी। सना बिग बॉस का हिस्सा रही हैं। साथ ही उन्होंने ‘जय हो’ जैसी फिल्मों में काम भी किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार