न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जगजीत को बेटे के शव के लिए देनी पड़ी थी रिश्वत, अंकिता 2 बार कर चुकी हैं कास्टिंग काउच का सामना

गजल गायक जगजीत सिंह आज भले ही इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उनकी आवाज जिंदा है। आज भी लोग उनकी मखमली आवाज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 07 Feb 2024 7:59:03

2 News : जगजीत को बेटे के शव के लिए देनी पड़ी थी रिश्वत, अंकिता 2 बार कर चुकी हैं कास्टिंग काउच का सामना

गजल गायक जगजीत सिंह आज भले ही इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उनकी आवाज जिंदा है। आज भी लोग उनकी मखमली आवाज में गाए हुए गीतों में पूरी तरह से डूब जाते हैं। जगजीत के बेटे के निधन को लेकर दिग्गज फिल्ममेकर महेश भट्ट ने खुलासा किया है। जगजीत ने बहुत कम उम्र में ही बेटे को खो दिया था। जगजीत का बेटा 20 साल का था तब एक कार एक्सीडेंट में उसका निधन हो गया था। इसके बाद जगजीत बुरी तरह से टूट गए थे। महेश ने बताया कि जगजीत को बेटे के शव तक पहुंचने के लिए रिश्वत देनी पड़ी थी।

दरअसल ‘सारांश’ फिल्म के 40 साल पूरे होने पर महेश और अनुपम खेर ने एक इवेंट रखा था। इसमें महेश ने कहा कि जब जगजीत के बेटे की एक्सीडेंट में मौत हो गई, तो उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें अपने बेटे का शव लेने के लिए जूनियर अधिकारियों को रिश्वत देनी पड़ी और तभी उन्हें 'सारांश' फिल्म के महत्व का एहसास हुआ कि किस तरह एक आम आदमी को अपनों का ही शव लेने के लिए कितना स्ट्रगल करना पड़ता है। यह फिल्म के लिए एक रेफरेंस पॉइंट है।

साल 1990 में बेटे की मौत के बाद जगजीत की पत्नी मशहूर सिंगर चित्रा सिंह ने गाना बंद कर दिया। इस कपल की एक बेटी भी थी, जिसकी साल 2009 में मौत हो गई थी। बता दें ‘सारांश’ की कहानी एक महाराष्ट्रियन कपल की थी जो अपने इकलौते बेटे को खो देते हैं। अनुपम ने करप्शन से लड़ते एक 60 साल के बुजुर्ग का किरदार निभाया था। हैरानी की बात यह थी कि उस वक्त अनुपम की उम्र मात्र 28 साल थी। बाद में अनुपम और महेश ने ‘डैडी’ और ‘दिल है कि मानता नहीं’ जैसी फिल्मों में भी साथ काम किया था।

mahesh bhatt,jagjit singh,saraansh movie,jagjit son,chitra singh,anupam kher,daddy,ankita lokhande,bigg boss 17,bb-17,casting couch

अंकिता लोखंडे ने ‘बिग बॉस 17’ में पेश की थी तगड़ी चुनौती

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने हाल ही में ‘बिग बॉस 17’ में शिरकत की थी। वह टॉप 5 कंटेस्टेंट में थीं। अब अंकिता ने खुलासा किया है कि उन्हें साउथ फिल्म के दौरान दो बार कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा। अंकिता ने बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच के अनुभव के बारे में बताया। अंकिता ने कहा कि कास्टिंग काउच से मेरा पहला सामना तब हुआ जब मैं अपना करिअर शुरू कर रही थीं और मुझे एक साउथ फिल्म के ऑडिशन के लिए बुलाया गया था।

फिर उससे डील करने को कहा गया। मैं बहुत स्मार्ट थी और वहां उस कमरे में अकेली थी। उस समय मेरी उम्र 19 या 20 साल की रही होगी और मैंने उनसे पूछा, आपका प्रोड्यूसर कैसा समझौता चाहता है? क्या मुझे पार्टियों में या डिनर के लिए जाना होगा? मैं ऐसी स्थिति से बचना चाहती थीं, जहां मुझे सीधे तौर पर प्रोड्यूसर के साथ सोने की बात कही जाए।

और जैसे ही उसने ये कहा, मैंने उसकी बैंड बजा दी थी। अंकिता ने दूसरी घटना के बारे में बात करते हुए कहा कि जब मैं फिल्मों में लौटी तो मुझे यह दोबारा महसूस हुआ। मैंने बस उस लड़के से हाथ मिलाया। मैं उनका नाम नहीं लेना चाहती, वह एक महान अभिनेता थे। उस पल मुझे बुरी अनुभूति हुई और मैंने तुरंत अपना हाथ हटा लिया और चली गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम