न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महेश भट्ट को ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में सिर्फ एक पुतला लगीं आलिया, बेटी के इन रोल पर फिदा हुए दिग्गज डायरेक्टर

एक्ट्रेस आलिया भट्ट को फिल्म लाइन में एक दशक से ज्यादा हो चुका है। आलिया ने अब तक के करिअर में कई प्रकार के रोल किए हैं। उन्हें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 04 Aug 2024 11:16:22

महेश भट्ट को ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में सिर्फ एक पुतला लगीं आलिया, बेटी के इन रोल पर फिदा हुए दिग्गज डायरेक्टर

एक्ट्रेस आलिया भट्ट को फिल्म लाइन में एक दशक से ज्यादा हो चुका है। आलिया ने अब तक के करिअर में कई प्रकार के रोल किए हैं। उन्हें कई चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाने का मौका भी मिला, जिन्हें उन्होंने बखूबी अंजाम दिया। उनके खाते में कई प्रतिष्ठित अवार्ड आ चुके हैं। आलिया ने एक्टिंग की शुरुआत साल 2012 में करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से की थी। इसमें उन्होंने शनाया सिंघानिया का रोल प्ले किया था। फैंस को आलिया पसंद आई थीं, लेकिन उनके पिता दिग्गज डायरेक्टर महेश भट्ट की राय सबसे जुदा है।

उन्हें आलिया फिल्म में पुतले से ज्यादा कुछ नजर नहीं आई, जिसका मतलब है कि उनके पास खुद को साबित करने लायक काम नहीं था। अब महेश ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में आलिया की एक्टिंग पर अपनी राय रखी है। उन्होंने इम्तियाज अली की ‘हाईवे’ और अनुराग कश्यप की ‘उड़ता पंजाब’ जैसी फिल्मों में आलिया की परफॉर्मेंस की तारीफ की। महेश ने कहा कि मुझे कहना होगा कि मैं ‘उड़ता पंजाब’ देखने के बाद सदमे में था।

मैं समझ नहीं पा रहा था कि जुहू की इस लड़की को कब छत्तीसगढ़ के एक आदिवासी का उच्चारण करने का अधिकार मिल गया। मैंने आलिया का काम देखने के बाद उसकी पीठ थपथपाई थी। ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ भी आलिया की बेहतरीन फिल्म है। उनका ये किरदार उस लड़की से अलग था जो ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में सिर्फ एक पुतला थी।

mahesh bhatt,director mahesh bhatt,alia bhatt,actress alia bhatt,mahesh alia,student of the year movie,highway,udta punjab,gangubai kathiawadi

महेश भट्ट ने आलिया को लेकर बनाई थी ‘सड़क 2’, नहीं चली फिल्म

इसी इंटरव्यू में महेश ने अपनी दोहिती यानी आलिया और रणबीर कपूर की बेटी राहा के बारे में भी बात की। महेश ने स्वीकार किया कि उनका ध्यान अब बेटी से हटकर राहा पर चला गया है। आलिया ने अपने पिता के साथ ‘सड़क 2’ में काम किया था, जिसे खराब रिव्यू मिले थे। इंडियन एक्सप्रेस को एक इंटरव्यू में महेश ने ‘सड़क 2’ को अपनी अंतिम फिल्म बताते हुए कहा कि मैं पुराना हो चुका हूं।

आलिया की आने वाली फिल्म की बात करें तो वह 'अल्फा' में एकदम अलग तरह का किरदार निभाती नजर आएंगी। यह वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म है। इसके अलावा वो 'जिगरा' में भी दिखाई देंगी। इसका निर्देशन वासन बाला ने किया है। फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसमें वेदांग रैना और आदित्य नंदा ने भी काम किया है। इसका निर्माण करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने मिलकर किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री