न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हुमा की वेबसीरीज ‘महारानी सीजन 3’ का टीजर जारी, पंकज की ‘मैं अटल हूं’ का दूसरा ट्रेलर आया सामने

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी, सोहम शाह और अमित सियाल स्टारर वेब सीरीज 'महारानी' का सीजन 3 का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। आज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 16 Jan 2024 8:14:00

2 News : हुमा की वेबसीरीज ‘महारानी सीजन 3’ का टीजर जारी, पंकज की ‘मैं अटल हूं’ का दूसरा ट्रेलर आया सामने

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी, सोहम शाह और अमित सियाल स्टारर वेब सीरीज 'महारानी' का सीजन 3 का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। आज मंगलवार (16 जनवरी) को इसका पहला टीजर रिलीज कर दिया गया। इसमें ‘रानी भारती’ (हुमा) की आगे की धमाकेदार कहानी की झलक दिखी। इस बार हुमा 12वीं पास हो गई हैं और अब वो दुश्मनों को मजा चखाएंगी। 'महारानी' का पहला पार्ट साल 2021 में आया था।

टीजर की शुरुआत में 'नवीन कुमार' जेल में बंट रहा हलवा खाने ही वाले होते हैं कि उन्हें पता चलता है कि ये हलवा ‘रानी भारती’ ने 12वीं पास होने की खुशी में बंटवाया है। टीजर में हुमा का डायलॉग भी है। इसमें वो कह रही हैं कि “हम चौथी फेल थे तो सबकी नाक में दम कर दिए थे, ग्रेजुएट हो जाएंगे तो का होगा आप सबका।” हुमा के हाथ में बेडियां हैं लेकिन वह किताब लेकर धमाकेदार एंट्री लेती दिखाई दे रही हैं।

ये पॉलिटिकल सीरीज बिहार में हुई कई घटनाओं से आंशिक रूप से प्रेरित है, जब वहां के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को उत्तराधिकारी बनाया था। 'महारानी 3' का निर्माण नरेन कुमार और डिंपल खरबंदा ने किया है, जो सुभाष कपूर द्वारा निर्मित और सौरभ भावे द्वारा निर्देशित है। सुभाष कपूर और नंदन सिंह द्वारा लिखित मनोरंजक कहानी में विनीत कुमार, प्रमोद पाठक, कानी कुसरुति, अनुजा साठे, सुशील पांडे, दिब्येंदु भट्टाचार्य जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिलहाल इसकी रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है। यह जल्द ही सोनी लिव पर रिलीज होगी।

maharani season 3,maharani web series,huma qureshi,actress huma qureshi,main atal hoon,pankaj tripathi,atal bihari vajpayee

‘मैं अटल हूं’ 19 जनवरी को सिनेमाघरों में होगी रिलीज, दमदार दिख रहे पंकज

एक्टर पंकज त्रिपाठी की अपकमिंग फिल्म ‘मैं अटल हूं’ का दूसरा ट्रेलर आज मंगलवार (16 जनवरी) को रिलीज हो गया है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे विचारधारा की वजह से पार्टी पर कई तरह के आरोप लगते रहे हैं। इन्हीं आरोपों के कारण दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को कई तकलीफ झेलनी पड़ी। फिल्म वाजपेयी की बायोपिक है। पंकज उनके किरदार में पूरी तरह से ढले हुए नजर आए।

ट्रेलर में राम मंदिर से लेकर कारगिल की झलक दिखी। पंकज कारगिल युद्ध के बारे में बोलते हैं कि वह पाकिस्तान को बता दे कि भारत का प्रधानमंत्री जंग जीतने के बाद ही बात करेगा। फिल्म में राम मंदिर आंदोलन को भी दिखाया गया है। मंदिर निर्माण के लिए वाजपेयी का कैसा अटल संकल्प रहा ये देखा जा सकता है। फिल्म में देशप्रेम और अंतरराष्ट्रीय मसलों पर रणनीति को भी दिखाया जाएगा। फिल्म 19 जनवरी को रिलीज होगी।

फिल्म का डायरेक्शन राम जाधव ने किया है। उन्होंने ऋषि विरमानी के साथ मिलकर इसकी कहानी लिखी है। विनोद भानुशाली, संदीप सिंह और कमलेश भानुशाली इसके निर्माता हैं। फिल्म में पीयूष मिश्रा और दयाशंकर पांडे भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म उल्लेख एनपी की किताब 'द अनटोल्ड वाजपेयी : पॉलिटिशियन एंड पैराडॉक्स' पर आधारित होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम