न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आमिर खान के विज्ञापन पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री ने जताया ऐतराज़, कहा - ये भारतीय परंपराओं से खिलवाड़

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी विज्ञापन पर ऐतराज़ जताया है। इतना ही नहीं, उन्होंने आमिर खान को धार्मिक भावनाओं को आहत न करने की नसीहत भी दे डाली।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 12 Oct 2022 6:43:27

आमिर खान के विज्ञापन पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री ने जताया  ऐतराज़, कहा - ये भारतीय परंपराओं से खिलवाड़

बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहे जाने वाले आमिर खान इन दिनों धार्मिक भावनाओं को आहत करने जैसे आरोपों को लेकर चर्चा में बने हुए है। दरअसल, हाल में ही उनका कियारा आडवाणी के साथ आए एक प्राइवेट बैंक का विज्ञापन आया है। जिसका अब विरोध होने लगा है। इस ऐड पर सामाजिक भावनाएं आहत करने जैसे गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। इस क्रम में अब मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी विज्ञापन पर ऐतराज़ जताया है। इतना ही नहीं, उन्होंने आमिर खान को धार्मिक भावनाओं को आहत न करने की नसीहत भी दे डाली।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा, 'आमिर खान ने एक निजी बैंक के विज्ञापन में गृह प्रवेश को लेकर जिस तरह का संदेश दिया, वो आहत करने वाला है। वह धार्मिक आस्थाओं व रीति रिवाजों पर सीधा प्रहार है। मुझे इस संबंध में शिकायत भी मिली है। मेरा तो आमिर खान जी से यही कहना है कि वह जो भी फिल्में व विज्ञापन करें, उसमें भारतीय परंपराओं और संस्कारों का ध्यान रखें। कोई ऐसा काम नहीं करें, जिससे किसी की भी धार्मिक भावनाएं आहत हो। लगातार तोड़मरोड़ कर अभिनय कर वह धर्म विशेष की भावनाओं को आहत करने का प्रयास कर रहे हैं, जो सरासर गलत है।'

प्राइवेट बैंक के इस विज्ञापन में आमिर खान और कियारा को पति-पत्नी के रूप में दिखाया गया है। दोनों शादी के बाद अपने घर जा रहे हैं। खास बात ये है कि कियारा के बजाय आमिर की विदाई हो रही है। इसका कारण लड़की के पिता की बीमारी। ससुर को बीमार देखने के बाद आमिर अपनी पत्नी के साथ रहकर उनका ख्याल रखने का फैसला करते हैं। दूल्हा अपने नए घर में प्रवेश करता है। घर में दुल्हन की तरह उनका वेलकम होता है। इसके बाद आमिर एक बैंक में नजर आते हैं। यहां वो कहते हैं- 'सदियों से चली आ रही परंपरा क्यों चलती रहें? इसलिए हम बैंकिंग परंपरा पर सवाल उठाते हैं।'

गौरतलब है कि सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस विज्ञापन के चलते आमिर खान पर निशाना साधा है। कई यूजर्स ने इसे देखने के बाद अपनी नाराजगी जाहिर की है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी