न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इजरायल-हमास की जंग में इस टीवी एक्ट्रेस ने खोया अपनी बहन और जीजा को, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं शहनाज

इजरायल और फिलिस्तीन के मध्य छिड़ी जंग के कारण मशहूर टीवी अभिनेत्री मधुरा नायक पर भी दुखों का पहाड़ टूट गया है। मधुरा युद्ध में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 11 Oct 2023 12:33:11

2 News : इजरायल-हमास की जंग में इस टीवी एक्ट्रेस ने खोया अपनी बहन और जीजा को, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं शहनाज

इजरायल और फिलिस्तीन के मध्य छिड़ी जंग के कारण मशहूर टीवी अभिनेत्री मधुरा नायक पर भी दुखों का पहाड़ टूट गया है। मधुरा युद्ध में कजिन बहन और जीजाजी को खो चुकी है। मधुरा ने एक इंस्टाग्राम वीडियो के माध्यम से यह दुखद समाचार बताया है। मधुरा ने कहा कि, "मैं मधुरा नायक भारत में जन्मीं यहूदी हूं। हम भारत में केवल 3000 हैं। 7 अक्टूबर से पहले हमने अपने परिवार से एक बेटी और बेटे को खो दिया है।

मेरी कजिन ओडाया और उसके पति को मार दिया गया है और वो भी उनके 2 बच्चों के सामने। जो दुख और तकलीफ मेरा परिवार इस समय झेल रहा है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। आज इजरायल गहरे दर्द में है। हमास की आग में बच्चे, महिलाएं और बूढ़े सभी जल रहे हैं। आतंकवादी महिला, बच्चे, बूढ़े और कमजोर सभी को टारगेट कर रहे हैं।

कल ही मैंने अपनी बहन, जीजा और उनके बच्चों की फोटो साझा की थी ताकि यह दुनिया हमारा दर्द देख सके। ये फिलिस्तीन प्रोपेगेंडा इजरायल के लोगों को किलर के तौर पर दिखाना चाहते हैं। यह बिल्कुल भी सही नहीं है क्योंकि खुद का बचाव करना आतंक कभी नहीं होता। बता दें कि मधुरा 'नागिन' जैसे टीवी शो में नजर आ चुकी हैं।

फूंड इंफेक्शन के कारण बीमार हो गई थीं शहनाज गिल

एक्ट्रेस शहनाज गिल हाल ही अस्पताल में भर्ती हुई थीं। शहनाज ने खुद इंस्टाग्राम पर लाइव आकर इसकी जानकारी दी थी। उन्हें फूड इंफेक्शन हो गया था। अब मंगलवार (10 अक्टूबर) शाम को शहनाज को डिस्चार्ज कर दिया गया। हालांकि फैंस ने अस्पताल के बाहर शहनाज को जिस हाल में देखा उसे देखकर वे चिंतित हैं।

दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में शहनाज ने कुर्ता-पजामा पहना हुआ था। चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था और सिर पर भी दुपट्टा रखा हुआ था। शहनाज अस्पताल से बाहर आती हैं और सीधी गाड़ी में जाकर बैठ जाती हैं। उनके साथ टीम के 1-2 मेंबर दिखे। सोशल मीडिया यूजर्स इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा, भगवान का शुक्र है कि आप ठीक हो गईं। दूसरे ने लिखा कि अकेले बिना किसी परिवार के सदस्य के आप कैसे मैनेज कर रही हो। तीसरे ने लिखा कि आप नेगेटिविटी से दूर रहिए और भगवान का साथ हमेशा आपके साथ है।

इससे पहले शहनाज ने वीडियो शेयर किया था जिसमें वह अस्पताल के बेड पर लेटी हुई थीं। हाल ही में शहनाज की फिल्म ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ रिलीज हुई जिसमें उनके साथ भूमि पेडनकर, कुशा कपिला, डॉली सिंह और शिबानी बेदी भी थे। शहनाज का फिल्म में काफी बोल्ड किरदार दिखा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका