न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनकी मां सुनंदा पर करोड़ों की ठगी का आरोप, मुंबई पहुंची लखनऊ पुलिस

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। वेलनेस सेंटर के नाम पर करोड़ों की ठगी के मामले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी व उनकी मां फंसती जा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 09 Aug 2021 10:43:40

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनकी मां सुनंदा पर करोड़ों की ठगी का आरोप, मुंबई पहुंची लखनऊ पुलिस

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। वेलनेस सेंटर के नाम पर करोड़ों की ठगी के मामले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी व उनकी मां फंसती जा रही है। लखनऊ (Lucknow) के हजरतगंज और विभूतिखंड थाने में दो FIR दर्ज की गई थी। अब लखनऊ पुलिस ने इन दोनों ही मामलों में जांच तेज कर दी है। लखनऊ पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंच गई है, जबकि दूसरी टीम भी मुंबई पहुंचेगी और दोनों से पूछताछ की जाएगी। अगर मामले में दोनों की भूमिका पाई जाती है तो गिरफ़्तारी भी संभव है।

दरअसल, एक्टिंग के अलावा शिल्पा शेट्टी आयोसिस वेलनेस सेंटर नाम से एक फिटनेस चेन भी चलाती हैं। इस कंपनी की चेयरमैन शिल्पा शेट्टी हैं, जबकि उनकी मां सुनंदा डायरेक्टर हैं। आरोप है कि वेलनेस सेंटर की शाखा खोलने के नाम पर शिल्पा शेट्टी और उनकी मां ने दो लोगों से करोड़ों रुपए लिए, लेकिन जो वादा किया गया था उसे पूरा नहीं किया गया। इस मामले में विभूतिखंड थाने में ओमेक्स हाइट्स निवासी ज्योत्सना चौहान और हजरतगंज थाने में रोहित वीर सिंह ने ठगी के नाम पर मुकदमा दर्ज कराया था। अब इस मामले में शिल्पा शेट्टी और उनकी मां से पूछताछ के लिए हजरतगंज पुलिस और विभूतिखंड पुलिस ने नोटिस भेजा है।

एसीपी विभूतिखंड अनूप सिंह के मुताबिक ज्योत्सना चौहान के मुकदमे की विवेचना वेब चौकी प्रभारी द्वारा की जा रही थी। इस दौरान पीड़ित पक्ष द्वारा उपलब्ध कराए गये साक्ष्य के आधार पर मुकदमे में फर्जी दस्तावेज तैयार करने की धाराएं बढ़ाई गई थीं। इसके कुछ दिन बाद इस मुकदमें की विवेचना विभूतिखंड थाने से चिनहट भेज दिया गया। अब इसकी विवेचना बीबीडी चौकी प्रभारी कर रहे हैं। वही इस हाईप्रोफाइल केस की मॉनिटरिंग खुद डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन कर रहे हैं।

उन्होंने इस मामले के संबंध में साक्ष्य जुटाने के लिए एक पुलिस टीम मुंबई भेजी है। वहीं विवेचक बीबीडी चौकी प्रभारी फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी व उनकी मां सुनंदा शेट्टी को बयान दर्ज कराने व अन्य बिंदुओं पर पड़ताल के लिए मुंबई सोमवार को रवाना होंगे। एसीपी के मुताबिक मामला काफी हाईप्रोफाइल और संवेदनशील है। ऐसे में हर पहलुओं की जांच की जा रही है। साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत