न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 'लव, सेक्स और धोखा 2' का ट्रेलर रिलीज, इस कारण टली ‘सिंघम अगेन’, अब इस समय होगी रिलीज

'लव, सेक्स और धोखा 2' फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वे इसके सिनेमाघरों में रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बेकरारी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 12 Apr 2024 6:55:51

2 News : 'लव, सेक्स और धोखा 2' का ट्रेलर रिलीज, इस कारण टली ‘सिंघम अगेन’, अब इस समय होगी रिलीज

'लव, सेक्स और धोखा 2' फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वे इसके सिनेमाघरों में रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बेकरारी को बढाने के लिए मेकर्स ने आज शुक्रवार (12 अप्रैल) को फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया, जिसमें इंटरनेट के युग की कहानी की झलक देखने को मिलती है। इसमें दिखाया गया है कि युवा वास्तविकता से दूर हैं और सोशल मीडिया के प्रभाव में एक फेक जिंदगी जी रहे हैं। कई कहानियां चल रही हैं।

इनमें एक तरफ एक ट्रांसजेंडर की कहानी दिखाई जा रही है, जो सेक्सुअल अब्यूज की शिकार होती है। दूसरी तरफ एक बच्चे की कहानी है, जो एक गेमर और ब्लॉगर है। उसकी पूरी लाइफ सोशल मीडिया से प्रभावित है। वह परिवार के सदस्यों को भी सोशल मीडिया की लाइफ के लिए यूज कर रहा है। ट्रेलर में मौनी रॉय और उर्फी जावेद भी दिखीं। बालाजी मोशन पिक्चर्स ने ट्रेलर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, “डिजिटल पीढ़ी के लिए गरमागरम परोसा गया है। एक बार फिर होगा लव, सेक्स और धोखा!” फिल्म 19 अप्रैल को रिलीज होगी।

इसका डायरेक्शन दिबाकर बनर्जी ने किया है। परितोष तिवारी, बोनिता राजपुरोहित और अभिनव सिंह जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर हैं। इससे पहले फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर कर लिखा था, “यह वैलेंटाइन नहीं आसान, बस इतना समझ लीजिए, लव सेक्स और धोखा का दरिया है और डूब के जाना है, लव सेक्स और धोखा 2 आएगी 19 अप्रैल 2024 को।”

इससे पहले साल 2010 में रिलीज हुई दिबाकर मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘लव सेक्स धोखा’ ने काफी हलचल मचाई थी। यह राजकुमार राव की डेब्यू फिल्म थी। इसमें नुशरत भरूचा ने भी अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी ऑनर किलिंग, एमएमएस स्कैंडल और कास्टिंग काउच पर आधारित थी।

love sex aur dhokha 2 movie,lsd 2,lsd 2 trailer,ekta kapoor,love sex dhokha,singham again,rohit shetty,ajay devgn,Akshay Kumar

रोहित शेट्टी बना रहे हैं ‘सिंघम अगेन’, अजय देवगन सहित कई बड़े सितारे दिखेंगे

मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की जब से अनाउंसमेंट हुई है तभी से फैंस इसकी हर अपडेट पर नजर रखे हुए हैं। यह पहले 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी मगर अब फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया है। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म की शूटिंग पूरी ना होने की वजह से इसे आगे खिसकाया गया है। जल्द ही नई रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी।

कहा जा रहा है कि रोहित ने अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ से क्लैश से बचने के लिए फिल्म को पोस्टपोन किया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित, अजय देवगन और पूरी टीम दिन-रात शूटिंग करके फिल्म पूरी करने में लगे हुए थे ताकि इसे 15 अगस्त तक लेकर आया जा सके। हालांकि शूट में समय लग रहा है। अजय और रोहित इसे तय डेट पर रिलीज करने के लिए जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं।

वे चाहते हैं कि स्केल और विजन बिल्कुल बिना किसी समझौते के ही रिलीज हो। जियो ने रोहित और अजय को फिल्म को दिवाली पर रिलीज करने की सलाह दी है। अब दिवाली डेट को दिमाग में रखते हुए वीएफएक्स और बैकग्राउंड स्कोर पर काम किया जाएगा। ‘सिंघम अगेन’ में अजय के साथ अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर और अर्जुन कपूर भी नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष