न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अथिया के फोटो देख मचल गया राहुल का मन, काजोल-कार्तिक सहित इन सितारों ने जीते OTT Play Awards

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर लोकेश राहुल की शादी इसी साल जनवरी में धूमधाम से हुई थी। दोनों की केमिस्ट्री लाजवाब है। राहुल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 30 Oct 2023 8:04:38

2 News : अथिया के फोटो देख मचल गया राहुल का मन, काजोल-कार्तिक सहित इन सितारों ने जीते OTT Play Awards

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर लोकेश राहुल की शादी इसी साल जनवरी में धूमधाम से हुई थी। दोनों की केमिस्ट्री लाजवाब है। राहुल ने अथिया की तारीफ करते हुए एक कमेंट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। अथिया एथनिक लुक में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं।

उन्होंने ग्रीन कलर के पलाजो सेट को सी ग्रीन कलर के दुपट्टे से स्टाइल किया। एमरल्ड ज्वेलरी और बालों में गजरा लगाए अथिया कहर बरपा रही हैं। अथिया की इन तस्वीरों पर फैंस के साथ राहुल भी फिदा हो गए। राहुल ने मजेदार अंदाज में अथिया की तारीफों के पुल बांधे हैं। राहुल ने लिखा, “बहुत खूबसूरत... बहुत एलिगेंट... जस्ट लुकिंग लाइक अ वॉव!!।" इस पर अथिया ने रिएक्ट करते हुए कहा, "राहुल, मैं तुम्हें सुन सकती हूं।"

उल्लेखनीय है कि साल 2019 में राहुल और अथिया एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे। अथिया ने साल 2015 में सूरज पंचोली के साथ फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी पिछली फिल्म साल 2019 में आई ‘मोतीचूर चकनाचूर’ थी। वह इन दिनों मॉडलिंग में बिजी हैं। दूसरी ओर, राहुल विश्व कप में भारतीय टीम के अहम सदस्य हैं, जो बल्लेबाज के साथ विकेटकीपर की भूमिका भी निभा रहे हैं।

मुंबई में आयोजित अवार्ड फंक्शन में पहुंचे बड़े-बड़े सितारे, देखें किस-किस ने जीता पुरस्कार

रविवार (29 अक्टूबर) को ‘ओटीटी प्ले अवार्ड्स 2023’ के विजेताओं की घोषणा की गई। मुंबई में हुए इस अवार्ड फंक्शन में राजकुमार राव, कार्तिक आर्यन, काजोल, अनिल कपूर सहित कई सितारों ने शिरकत की। उन सेलेब्स को अवार्ड मिला, जिन्होंने ओवर द टॉप (OTT) प्लेटफॉर्म पर अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता। इस दौरान काजोल, कार्तिक सहित विभिन्न सितारों को अलग-अलग कैटेगरी में पुरस्कृत किया गया।

ये है ‘ओटीटी प्ले अवार्ड्स 2023’ की पूरी लिस्ट

बेस्ट फिल्म : डार्लिंग्स
बेस्ट वेब सीरीज : अयाली
बेस्ट डायरेक्टर (फिल्म) : अरियिप्पु के लिए महेश नारायणन
बेस्ट डायरेक्टर (वेब सीरीज) : राज और डीके (फर्जी) तथा दया के लिए पवन सादिनेनी
सच्ची घटनाओं पर बनी बेस्ट फिल्म : सिर्फ एक बंदा काफी है
बेस्ट स्क्रीनप्ले : मोनिका, ओ माई डार्लिंग (लेखक योगेश चांदेकर)
बेस्ट स्क्रीनप्ले (वेब सीरीज) : कोहरा (लेखक दिग्गी सिसौदिया और गुंजीत चोपड़ा)
नेगेटिव रोल में बेस्ट एक्टर (वेब सीरीज) : शैतान के लिए ऋषि
ओटीटी पर प्रोमिसिंग एक्टर : राणा नायडू के लिए राणा दग्गुबाती
ओटीटी पर प्रोमिसिंग एक्ट्रेस : स्कूप के लिए करिश्मा तन्ना
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर : तरला के लिए शारिब हाशमी
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस : गैसलाइट के लिए चित्रांगदा सिंह
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (वेब सीरीज) : ‘फर्जी’ के लिए भुवन अरोड़ा और ‘जुबली’ के लिए प्रोसेनजीतचटर्जी
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस (वेब सीरीज) : मेड इन हेवन के लिए मोना सिंह
बेस्ट डेब्यू मेल (वेब सीरीज) : दया के लिए जेडी चक्रवर्ती
बेस्ट डेब्यू फीमेल (वेब सीरीज) : द ट्रायल के लिए काजोल
बेस्ट डेब्यू फीमेल (फिल्म) : फ्रेडी के लिए अलाया एफ
बेस्ट डेब्यू मेल (फिल्म) : काला के लिए बाबिल खान
ओटीटी परफॉर्मर ऑफ द ईयर (मेल) : गन्स एंड गुलाब और मोनिका ओ माई डार्लिंग के लिएराजकुमार राव
ओटीटी परफॉर्मर ऑफ द ईयर (फीमेल) : ताज : डिवाइडेड बाय ब्लड और जुबली के लिए अदिति राव हैदरी
बेस्ट एक्टर (फिल्म) एडिटर्स चॉइस : हड्डी के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी
बेस्ट एक्ट्रेस (फिल्म) एडिटर्स चॉइस : कथल के लिए सान्या मल्होत्रा और अम्मू के लिए ऐश्वर्या लक्ष्मी
बेस्ट एक्टर (वेब सीरीज) एडिटर्स चॉइस : रॉकेट बॉयज एस2 के लिए जिम सर्भ
बेस्ट एक्टर (वेब सीरीज) पॉपुलर चॉइस : द नाइट मैनेजर के लिए अनिल कपूर
बेस्ट एक्ट्रेस (वेब सीरीज) पॉपुलर चॉइस : दहाड़ के लिए सोनाक्षी सिन्हा
बेस्ट एक्टर (फिल्म) पॉपुलर चॉइस : फ्रेडी के लिए कार्तिक आर्यन
बेस्ट एक्ट्रेस (फिल्म) पॉपुलर चॉइस : छतरीवाली के लिए रकुलप्रीत सिंह

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार