न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अली गोनी ने सोशल मीडिया यूजर पर यूं किया पलटवार, कंगना को जीत पर इन सितारों ने दी बधाई

‘बिग बॉस 14’ फेम अली गोनी अक्सर किसी न किसी कारण से चर्चाओं में रहते हैं। वे हाल ही कलर्स टीवी पर शुरू हुए ‘लाफ्टर शैफ्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 04 Jun 2024 7:11:45

2 News : अली गोनी ने सोशल मीडिया यूजर पर यूं किया पलटवार, कंगना को जीत पर इन सितारों ने दी बधाई

‘बिग बॉस 14’ फेम अली गोनी अक्सर किसी न किसी कारण से चर्चाओं में रहते हैं। वे हाल ही कलर्स टीवी पर शुरू हुए ‘लाफ्टर शैफ्स – अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में भी नजर आ रहे हैं। गोनी ने आज मंगलवार (4 जून) को चुनावी नतीजों को लेकर अपनी राय रखी जो एक शख्स को पसंद नहीं आई और उसने उन्हें गलत तरह से संबोधित किया। इस पर अली ने भी उसे करारा जवाब दे बोलती बंद करा दी।

दरअसल आज जब लोकसभा चुनाव 2024 के लिए काउंटिंग चल रही थी तो गोनी ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर इस बारे में अपनी खुशी व्यक्त की। गोनी ने लिखा, “दोनों ने 200 पार कर लिए हैं; इस बार यह एक कठिन लड़ाई होने जा रही है...जो भी जीतता है, बस हमारे देश का भला हो, जय हिंद।” यह बात एक यूजर को चुभ गई और उसने कमेंट किया, “लेकिन मुल्ले तू इतना खुश क्यों लग रहा है।” इस पर गोनी भी चुप नहीं रहे और उन्होंने नेटिजन पर पलटवार करते हुए लिखा, “क्यों ये देश तेरे बाप का है सिर्फ तू ही खुश हो सकता है? फेसलेस भाई या बहन जो भी है तू।”

बता दें कि गोनी जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भदरवाह के रहने वाले हैं। गोनी को सबसे पहले ‘ये है मोहब्बतें’ सीरियल में रोल निभाने के बाद प्रसिद्धि मिली। उन्होंने 'कुछ तो है तेरे मेरे दरमियान', 'बहू हमारी रजनीकांत', 'दिल ही तो है' और 'नागिन 3' जैसे शो में भी काम किया है। गोनी ने साल 2020 में ‘BB-14’ में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में हिस्सा लिया और वे चौथे स्थान पर रहे। शो के दौरान एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों आज भी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

lok sabha election 2024,aly goni,bigg boss 14,aly goni post,aly goni user,aly goni election,kangana ranaut,actress kangana ranaut,mandi,anupam kher

कंगना रनौत ने मंडी सीट से जीत के बाद जताया वोटर्स का आभार

एक्ट्रेस कंगना रनौत के लिए राजनीति में करिअर की शुरुआत शानदार रही। कंगना ने आज लोकसभा चुनाव 2024 में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज की। जीत के बाद कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इलेक्शन कैंपेन का पोस्टर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “समस्त मंडीवासियों का इस जनाधार, इस प्यार और विश्वास के लिए दिल से आभार। ये जीत आप सभी की है, ये जीत है प्रधानमंत्री मोदी जी और भाजपा पर विश्वास की, ये जीत है सनातन की, ये जीत है मंडी के सम्मान की।”

कंगना की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो गई है। कई मशहूर सितारों ने उन्हें बधाई दी है। 'रामायण' में ‘लक्ष्मण’ का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने लिखा, “कंगना जी बीजेपी की सीट पर मंडी की जीत के लिए बधाई। मुझे भरोसा है कि आप अपनी सभी जिम्मेदारियां निभाएंगी। परदेस फेम एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कंगना की फोटो शेयर कर लिखा, “बधाई हो कंगना रनौत।”

अनुपम खेर ने भी फोटो शेयर करते हुए लिखा, “प्यार कंगना। आपको इस बड़ी जीत के लिए शुभकामनाएं। आप रॉकस्टार हो। आपका सफर प्रेरणादायक है। मैं आपके और मंडी के लोगों के लिए बेहद खुश हूं। आपने साबित कर दिखाया कि फोकस और मेहनत से कुछ भी किया जा सकता है। जय हो।” पूनम पांडे ने भी कंगना को बधाई दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क