रियलिटी शो लॉक अप सीजन 1 का 70 दिनों के लंबे सफर के बाद अंत हो चुका है। विनर के रूप में शो को मुनव्वर फारीकी (Munawar Faruqui) मिले। शो जीतने के बाद कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी अपने घर डोंगरी में पहुंच गए हैं। जहां उनके फैंस ने मुनव्वर का धूमधाम से स्वागत किया। अपनी ट्रॉफी को लेकर मुनव्वर फारूकी डोंगरी पहुंचे तो उनकी गाड़ी के साथ फैंस का काफिला भी चल दिया। सभी ने कॉमेडियन के लिए चीयर तो किया ही, साथ ही उनकी ट्रॉफी देख खुशी भी जताई। लॉक अप सीजन 1 का फिनाले शनिवार, 7 मई को हुआ था।
मुनव्वर ने अपने फैंस से वादा किया था कि 'ट्रॉफी तो डोंगरी ही आएंगी'। और वैसा ही हुआ भी। शो को जीतने के बाद ट्रॉफी लेकर मुनव्वर फारूकी डोंगरी पहुंचे तो उनके चाहनेवालों की खुशी देखने लायक थी। इंस्टाग्राम पर मुनव्वर फारूकी ने कहा था कि वह दोपहर में डोंगरी पहुंच रहे हैं। डोंगरी जाकर उन्होंने अपनी कार से बाहर निकलकर सभी को थैंक्स कहा। मुनव्वर फारूकी चलते गाड़ी में खड़े थे। उनके पीछे उनके चाहने वालों का पूरा काफिला उन्हें चीयर करता हुआ चल रहा था। इसके बाद फैंस ने उन्हें ट्रॉफी दिखाने की मांग की, जब मुनव्वर ने अपनी ट्रॉफी उठाई तो लोग खुशी से झूम उठे। कॉमेडियन के ढेरों वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।
Shorts see more
क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत
read more
- लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
- एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
- जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
ताजा खबरें
View Moreकौन हैं बजरंगलाल बागड़ा? महासचिव पद की रेस में सबसे आगे, ट्रस्ट बैठक में होगा फैसलाचंपत राय के बाद कौन संभालेगा जिम्मेदारी? महासचिव पद के लिए 3 नाम सबसे आगेएक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदामुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असरमूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्गWelcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जाआलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पारब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विरामफीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचामहाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदलेडोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्दपाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारीभीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो