न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

23 साल छोटी सेरेटी को डेट कर रहे हैं डिकैप्रियो, Kiss वीडियो वायरल, फिर प्रेग्नेंट है TMKOC की ‘रीटा रिपोर्टर’!

मशहूर हॉलीवुड स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो को सबसे ज्यादा शौहरत उनकी फिल्म ‘टाइटैनिक’ के लिए मिली थी। हालांकि इसके अलावा भी वे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 09 Sep 2023 7:16:54

23 साल छोटी सेरेटी को डेट कर रहे हैं डिकैप्रियो, Kiss वीडियो वायरल, फिर प्रेग्नेंट है TMKOC की ‘रीटा रिपोर्टर’!

मशहूर हॉलीवुड स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो को सबसे ज्यादा शौहरत उनकी फिल्म ‘टाइटैनिक’ के लिए मिली थी। हालांकि इसके अलावा भी वे कई सफल फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। डिकैप्रियो हमेशा निजी जिंदगी को लेकर खबरों में बने रहते हैं। इन दिनों वे मॉडल विटोरिया सेरेटी के साथ वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह एक क्लब का बताया जा रहा है, जिसमें डिकैप्रियो, सेरेटी के साथ वक्त गुजारते दिख रहे हैं।

वीडियो लगभग एक महीने पुराना है। जानकारी के अनुसार डिकैप्रियो अगस्त में सेरेटी के साथ स्पेन के इबिजा में नाइट आउट के लिए गए थे। वहां दोनों ने डांस किया तथा एक-दूसरे को किस किया। डिकैप्रियो कैजुअल आउट्फिट में दिखाई दे रहे हैं। वे एक काली टी शर्ट और मैचिंग टोपी पहने हुए हैं।

सेरेटी पोनीटेल हेयर स्टाइल में और एक सीमरी वन शोल्डर टॉप में स्पॉट की गईं। 48 वर्षीय डिकैप्रियो को लेकर कहा जाता है कि वे खुद से काफी छोटी लड़कियों को ही डेट करते हैं। सेरेटी भी डिकैप्रियो से 23 वर्ष छोटी हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब डिकैप्रियो को सेरेटी के साथ देखा गया हो। इससे पहले दोनों आइसक्रीम तथा आइस्ड कॉफी का मजा लेते नजर आए थे।

leonardo dicaprio,vittoria ceretti,priya ahuja,malav rajda,taarak mehta ka ooltah chashmah,tmkoc,rita reporter

‘तारक मेहता’ की एक्ट्रेस प्रिया आहूजा ने शेयर की फोटो तो लगने लगीं अटकलें

एक्ट्रेस प्रिया आहूजा ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में ‘रीटा रिपोर्टर’ का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीत लिया। प्रिया हाल ही में स्टार प्लस की पॉपुलर ड्रामा सीरीज ‘गुम है किसी के प्यार में’ में मैडी उर्फ मधुरा का किरदार निभाती दिखीं। अब रुमर्स (अफवाहें) हैं कि प्रिया दूसरी बार मां बनने वाली हैं।

ये अटकलें तब लगाई जाने लगीं जब प्रिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो दोबारा शेयर की। यह वही फोटो है जो उन्होंने पहली प्रेग्नेंसी के दौरान शेयर की थी। तस्वीर में कपल एक जोड़ी बेबी शूज लिए हुए एक-दूसरे का हाथ थामे हुए हैं। पोस्ट में प्रिया ने पति मालव राजदा को भी टैग किया है। इससे फिर से उनके घर गुड न्यूज आने की खबरों को हवा मिल रही है।

बता दें कि प्रिया और मालव को ‘तारक मेहता’ शो के दौरान एक-दूसरे से प्यार हो गया था। मालव शो के डायरेक्टर थे। दोनों की सेट पर दोस्ती शुरू हुई और फिर ये प्यार में बदल गई। बाद में मालव ने प्रिया को शादी के लिए प्रपोज कर दिया और साल 2011 में शादी हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार