न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : वरुण तेज के बर्थडे पर पत्नी लावण्या त्रिपाठी ने यूं की तारीफ, कुणाल ने शेयर किया ‘मडगांव एक्सप्रेस’ का पोस्टर

मशहूर साउथ इंडियन एक्टर वरुण तेज आज शुक्रवार (19 जनवरी) को 34 साल के हो गए। इस मौके पर उनकी पत्नी एक्ट्रेस लावण्या...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 19 Jan 2024 7:23:46

2 News : वरुण तेज के बर्थडे पर पत्नी लावण्या त्रिपाठी ने यूं की तारीफ, कुणाल ने शेयर किया ‘मडगांव एक्सप्रेस’ का पोस्टर

मशहूर साउथ इंडियन एक्टर वरुण तेज आज शुक्रवार (19 जनवरी) को 34 साल के हो गए। इस मौके पर उनकी पत्नी एक्ट्रेस लावण्या त्रिपाठी ने बहुत प्यारभरे अंदाज में विश किया। लावण्या ने इंस्टाग्राम पर वेकेशन की मीठी यादें साझा कीं और वरुण पर प्यार बरसाया। तस्वीरों में से एक में वरुण और लावण्या एक-दूसरे की आंखों में देख रहे हैं और हाथ में हर्ट शेप गुब्बारे हैं। दूसरी तस्वीर में वरुण को कैमरा लेकर तस्वीरें खींचने के लिए तैयार देखा जा सकता है।

लावण्या ने कैप्शन में लिखा,''जन्मदिन मुबारक हो डियर वरुण आप एक अनोखे और सबसे अविश्वसनीय व्यक्ति हैं, जिनसे मैं अब तक मिली हूं। दूसरों से प्यार करने और उनकी देखभाल करने की आपकी क्षमता वास्तव में प्रेरणादायक है! चमकते रहो।” वरुण ने पिछले साल 1 नवंबर को अपने करीबियों के बीच इटली के टस्कनी में मंगेतर लावण्या संग शादी रचाई थी।

इस बीच, वरुण के बर्थडे पर उनकी आगामी फिल्म 'मटका' के निर्माताओं ने उनका पहला लुक भी साझा किया। वरुण ने भी अपने एक्स (ट्विटर) पर 'मटका' का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, “यह धमाका होने वाला है! वादा कर रहा हूं!” फिल्म का निर्देशन करुणा कुमार ने किया है। 'मटका' की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में नोरा फतेही और मीनाक्षी चौधरी भी हैं।

‘मडगांव एक्सप्रेस’ के साथ डायरेक्टर के रूप में डेब्यू कर रहे हैं कुणाल खेमू

एक्ट्रेस सोहा अली खान के पति एक्टर कुणाल खेमू डायरेक्टर के रूप में 'मडगांव एक्सप्रेस' के साथ डेब्यू कर रहे हैं। इसकी कहानी भी कुणाल ने ही लिखी है। निर्माण फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने किया है। फिल्म में नोरा फतेही, प्रतीक गांधी, अविनाश तिवारी और दिव्येंदु शर्मा के अहम किरदार हैं। कुणाल ने आज शुक्रवार (19 जनवरी) को फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया।

कुणाल ने पोस्टर शेयर करने के साथ लिखा, “यात्री कृपया ध्यान दें। 3 दोस्तों के साथ क्या घटने वाला है, ये आपको दिखाने के लिए गाड़ी प्लेटफॉर्म या सिनेमाघरों के लिए तैयार है। 22 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में 'मडगांव एक्सप्रेस' के आगमन की घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित और रोमांचित हूं।”

गौरतलब है कि यह एक कॉमेडी फिल्म है, जो तीन दोस्तों की एक अतरंगी रोड ट्रिप पर आधारित होगी। फिल्म की टैगलाइन, “बचपन के सपने…लग गए अपने” फिल्म के सार को दर्शाती है। कुणाल ने बाल कलाकार के रूप में करिअर शुरू किया था। इसके बाद वे कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम