न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : लारा ने भूपति को 50 साल का होने पर यूं दी बधाई, 49वें जन्मदिन पर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं एकता

भारतीय टेनिस स्टार महेश भूपति आज शुक्रवार (7 जून) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। भूपति 50 साल के हो गए हैं। भूपति ने अपने करिअर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 07 Jun 2024 7:46:05

2 News : लारा ने भूपति को 50 साल का होने पर यूं दी बधाई, 49वें जन्मदिन पर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं एकता

भारतीय टेनिस स्टार महेश भूपति आज शुक्रवार (7 जून) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। भूपति 50 साल के हो गए हैं। भूपति ने अपने करिअर में डबल्स स्पेशलिस्ट के रूप में कई ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं। भूपति की पत्नी पूर्व मिस यूनिवर्स व एक्ट्रेस लारा दत्ता ने इस मौके पर कई अनसीन फोटो शेयर की और बर्थडे विश किया। लारा ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की हैं, उनमें पहली तस्वीर में वह व्हाइट और ऑरेंज कलर की फ्लोरल बिकिनी पहने हुए हैं।

उन्होंने काफी कम मेकअप किया है और बालों का बन बनाया है। उन्होंने लुक को फंकी ऑरेंज सनग्लास और गोल्ड हूप इयररिंग्स से कंप्लीट किया। भूपति ब्लैक और ब्लू प्रिंटेड शर्ट पहने हैं। दोनों पास खड़े होकर पोज दे रहे हैं। बाकी दो फोटो में कपल साथियों के साथ पोज दे रहा है। लारा ने कैप्शन में लिखा, “अपना रैकेट उठाओ!!! पागलपन की ओर आगे बढ़ो!” लारा की इस पोस्ट पर एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने कमेंट किया, “जन्मदिन मुबारक हो।”

उल्लेखनीय है कि लारा और भूपति की शादी फरवरी 2011 में हुई थी। उनकी एक बेटी सायरा भूपति है। लारा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो फिलहाल उनके पास 'वेलकम टू द जंगल', 'सूर्यास्त' और 'रामायण' जैसी फिल्में हैं। लारा को पिछली बार वॉर ड्रामा वेब सीरीज 'रणनीति : बालाकोट एंड बियॉन्ड' में देखा गया था।

जीतेंद्र की बेटी एकता कपूर बना चुकी हैं कई मशहूर टीवी शो और फिल्में

गुजरे जमाने के दिग्गज एक्टर जीतेंद्र की बेटी मशहूर निर्माता निर्देशक एकता कपूर आज शुक्रवार (7 जून) को अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं। इस खास मौके पर एकता दादर के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर एकता का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मंदिर में प्रवेश करते हुए दिख रही हैं।

इस दौरान वह भक्ति में डूबी हुई हैं। एकता के साथ उनकी टीम और सुरक्षाकर्मी भी थे। एकता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें मंदिर के परिसर में सफेद रंग के सूट में देखा जा सकता है। बर्थडे गर्ल का चॉकलेट केक काटते हुए एक फोटो भी है। एकता इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। वह इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही हैं। यह 2 अगस्त को रिलीज होगी।

एकता के खाते में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कहानी घर घर की', 'कुसुम', 'कभी सौतन कभी सहेली', 'क्या हादसा क्या हकीकत', 'किस देश में है मेरा दिल', 'बड़े अच्छे लगते हैं', 'भाग्य लक्ष्मी', 'परिणीति', 'कुंडली भाग्य' और 'कुमकुम भाग्य' 'लव सेक्स और धोखा 2' जैसे लोकप्रिय प्रोजेक्ट हैं। एकता सिंगल हैं और उन्होंने सरोगेसी की मदद से 2019 में बेटे का वेलकम किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क