न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बॉडी शेमिंग की शिकार हो चुकीं लारा ने ट्रोलिंग पर की खुलकर बात, विद्या को पॉलिटिक्स से लगता है बहुत डर

एक्ट्रेस लारा दत्ता (46) ने साल 2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। लारा ने खूबसूरती...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 25 Apr 2024 1:25:44

2 News : बॉडी शेमिंग की शिकार हो चुकीं लारा ने ट्रोलिंग पर की खुलकर बात, विद्या को पॉलिटिक्स से लगता है बहुत डर

एक्ट्रेस लारा दत्ता (46) ने साल 2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। लारा ने खूबसूरती और एक्टिंग के दम पर पहचान बनाई। लारा लंबे ब्रेक के बाद एक बार फिर से एक्टिव हो गई हैं। फैंस को लारा को फिर से देख काफी खुशी हो रही है। वे उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। बता दें कि कई स्टार्स की जैसे लारा भी बॉडी शेमिंग की शिकार हो चुकी हैं। लारा ने कई दफा ट्रोलिंग झेली है, लेकिन वह इन बातों को दिल से नहीं लगातीं।

लारा ने हाल ही में पिंकविला को दिए गए इंटरव्यू के दौरान ट्रोलिंग को लेकर खुलकर बात की। लारा ने कहा कि अगर निजी तौर पर देखें तो, मेरे हिसाब से, मेरे पास सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा मौजूदगी नहीं है। मेरी सोशल मीडिया मौजूदगी…मैं वहां हूं लेकिन मैं वहां उतना ही हूं जितना मैं रहना चाहती हूं। अगर मुझे फॉलोअर्स, कमेंट्स और इस तरह की चीजें चाहिए, तो मुझे इसके साथ आने वाली हर चीज का सामना करने के लिए भी तैयार रहना होगा।

मेरे पास सोशल मीडिया फीड वास्तव में ऐसी चीजें हैं जो मेरे लिए स्पेशल है। इन्हें मैं सच में उन लोगों के साथ शेयर करना चाहती हूं जो वास्तव में मुझे फॉलो कर रहे हैं। मेरे पास ज्यादा फॉलोअर्स नहीं हैं, लेकिन जितने भी हैं सब सच्चे हैं जो वहां रहना चाहते हैं। वो आपको नींचे नहीं खींचेंगे। मुझे लगता है कि मैं धन्य हूं कि मुझे बहुत सारे ट्रोल्स, भद्दे कमेंट्स जैसी चीजों से नहीं निपटना पड़ता है। बेशक लोगों को अपनी बात रखने का अधिकार है।

वे कहेंगे अरे बुड्ढी हो गई हो, अरे मोटी हो गई लेकिन क्या इन सब बातों से सच में मेरी जिंदगी में कोई फर्क पड़ने वाला है? मैं जानती हूं कि ट्रोलिंग हैंडल्स के पीछे कुछ गुमनाम लोग हैं और मैं नहीं जानती कि वे अपनी जिंदगी में क्या कर रहे हैं, इसलिए मैं किसी को जज नहीं कर सकतीं। लारा की पर्सनल जिंदगी पर नजर डालें तो उन्होंने साल 2011 में टेनिस स्टार महेश भूपति के साथ शादी की थी। लारा अब जल्द ही ओटीटी प्रोजेक्ट 'रणनीति : बालाकोट एंड बियॉन्ड' में नजर आएंगी। लारा की पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘इश्क ए नादान’ थी। लारा ने साल 2003 में ‘अंदाज’ फिल्म के साथ डेब्यू किया था।

lara dutta,actress lara dutta,mahesh bhupathi,lara body shaming,lara trolling,lara social media,vidya balan,actress vidya balan,vidya balan politics

विद्या बालन ने कहा, राजनीति पर नहीं करूंगी कमेंट क्योंकि...

विद्या बालन (45) की फिल्म दो और दो प्यार पिछले शुक्रवार (19 अप्रैल) को रिलीज हुई थी। यह फिल्म एक्सट्रा मैरिटल अफेयर पर बनी है। फिल्म ने उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया। इस बीच विद्या ने एक इंटरव्यू में राजनीति को लेकर अपने विचार रखे। विद्या ने 'अनफिल्टर्ड बाय समदीश' यूट्यूब चैनल को दिए गए इंटरव्यू में एक सवाल के जवाब में कहा कि मैं पॉलिटिक्स पर कमेंट नहीं करूंगी क्योंकि किसी भी कमेंट से कोई नाराज हो जाता है और फिर आपको बायकॉट किया जाता है।

पॉलिटिक्स से बहुत डर लगता है फिर हमको बैन-वैन कर देंगे तो। ऐसा मेरे साथ नहीं हुआ है, लेकिन अब एक्टर्स पॉलिटिक्स पर नहीं बोलते हैं क्योंकि आपको नहीं पता कब कौन नाराज हो जाए। खासकर फिल्म की रिलीज के दौरान। एक फिल्म में 200 लोगों की मेहनत होती है तो इसलिए मैं पॉलिटिक्स से दूर रहती हूं। विद्या ने यह भी बताया कि उन्होंने धार्मिक स्ट्रक्चर के निर्माण के लिए कभी पैसे डोनेट नहीं किए।

इसकी बजाय वह हेल्थकेयर, सैनिटेशन और एजुकेशन के लिए पैसे फंड करती हैं जबकि वह काफी स्पिरिचुअल हैं और हर रोज पूजा करती हैं। विद्या अब ‘भूल भुलैया 3’ में नजर आने वाली हैं जिसमें वह कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष