न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

डायरेक्टर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ फिल्म में ‘कैकयी’ बनेंगी यह एक्ट्रेस, ‘कुंभकर्ण’ के लिए इस एक्टर की बढ़ी संभावना

इन दिनों देश में राममय माहौल है। हर ओर श्रीराम के जयकारे गूंज रहे हैं। इसकी वजह है अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 16 Jan 2024 10:58:12

डायरेक्टर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ फिल्म में ‘कैकयी’ बनेंगी यह एक्ट्रेस, ‘कुंभकर्ण’ के लिए इस एक्टर की बढ़ी संभावना

इन दिनों देश में राममय माहौल है। हर ओर श्रीराम के जयकारे गूंज रहे हैं। इसकी वजह है अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा। ऐसे में राम से जुड़ी कोई भी चीज या बात खूब सुर्खियां बटोर रही है। इसी के चलते ‘दंगल’ फेम नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनने वाली उनकी फिल्म ‘रामायण’ भी चर्चाओं में है। उसे लेकर आएदिन कोई न कोई खबर आती रहती है।

अब फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर नई अपडेट सामने आई है। इसमें भगवान राम का रोल रणबीर कपूर प्ले करेंगे, जबकि माता सीता के अवतार में साईं पल्लवी के नाम पर मोहर लग चुकी है। कन्नड़ सुपरस्टार यश को रावण का रोल मिला है। फिल्म मार्च में फ्लोर पर आ जाएगी यानी शूटिंग शुरू होगी। निर्माताओं ने हनुमानजी के लिए सनी देओल से बातचीत की थी। अब सूत्रों के मुताबिक ‘रामायण’ में कैकयी की भूमिका निभाने के लिए एक्ट्रेस लारा दत्ता से बातचीत चल रही है।

नितेश का मानना है कि लारा राजा दशरथ की तीसरी पत्नी रानी कैकेयी की भूमिका निभाने के लिए बिल्कुल सही चोइस हैं। उम्मीद है कि लारा मार्च में फिल्म के पहले शेड्यूल में रणबीर के साथ शामिल होंगी। लारा ने साल 2021 में आई फिल्म में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभाकर खूब वाहवाही लूटी थी।

lara dutta,kaikeyi,bobby deol,kumbhkarna,nitesh tiwari,ramayana,ramayana movie,sunny deol,ranbir kapoor,sai pallavi

‘कुंभकर्ण’ के लिए चल रहा है बॉबी देओल का नाम

खबर ये भी है कि नितेश ‘कुंभकर्ण’ के रोल के लिए बॉबी देओल को कास्ट करने वाले हैं। बॉबी को अभी नितेश तिवारी से संपर्क करना बाकी है। वे फिल्म कर सकते हैं या नहीं, इस पर अगले 2 महीनों में फैसला करेंगे। नितेश फिल्म में ऐसे एक्टर्स को लेना चाहते हैं जो भारतीय इतिहास की सबसे टाइमलेस कहानी से संबंधित पात्रों को निभाने में सक्षम हों।‘रामायण’ कई भाग में बनेगी।

यह एक मल्टी स्टारर, हाई-एक्शन पैक्ड और शानदार VFX से सजी फिल्म होगी। उल्लेखनीय है कि बॉबी ने पिछले साल ‘एनिमल’ फिल्म में विलेन का रोल निभाकर सबका दिल जीत लिया था। छोटे से रोल में बॉबी ने जबरदस्त जान डाल दी थी और उनके लिए तारीफों की झड़ी लग गई। बॉबी की लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें इस समय कई तरह के रोल ऑफर किए जा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका