न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस दिन आएगा किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ का ट्रेलर, ‘फाइटर’ कर चुकी है इतनी कमाई

डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘फाइटर’ 25 जनवरी को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म के दौरान कॉमेडी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 22 Jan 2024 7:33:43

2 News : इस दिन आएगा किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ का ट्रेलर, ‘फाइटर’ कर चुकी है इतनी कमाई

डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘फाइटर’ 25 जनवरी को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म के दौरान कॉमेडी फिल्म ‘लापता लेडीज’ का पूरा ट्रेलर दिखाया जाएगा। आमिर खान की दूसरी एक्स वाइफ किरण राव के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ एक मजेदार फिल्म होगी, जिसमें एक सोशल मैसेज दिखाया जाएगा। किरण इस फिल्म के साथ निर्देशन की दुनिया में कई सालों के बाद वापसी कर रही हैं।

जबसे इस फिल्म का टीजर सामने आया तब से ही फैंस में इसका जबरदस्त क्रेज दिख रहा है। उन्हें ट्रेलर का भी बेसब्री से इंतजार है। जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत फिल्म का प्रोडक्शन आमिर खान व ज्योति देशपांडे कर रहे हैं। इसमें प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव और नितांशी गोयल के अहम रोल हैं। फिल्म 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म की स्क्रिप्ट बिप्लब गोस्वामी की अवार्ड विनिंग कहानी पर आधारित है। स्क्रीनप्ले और डायलॉग स्नेहा देसाई ने लिखे हैं, जबकि बाकी डायलॉग दिव्यनिधि शर्मा की कलम से निकले हैं। इससे पहले किरण राव ने साल 2010 में आई फिल्म ‘धोबी घाट’ का डायरेक्शन किया था और इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।

laapataa ladies,laapataa ladies movie,kiran rao,aamir khan,fighter movie,sidharth anand,Hrithik Roshan,deepika padukone,advance booking

‘फाइटर’ में पहली बार साथ दिखेंगे ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण

गणतंत्र दिवस पर लोगों में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए ‘फाइटर’ फिल्म आ रही है। इसमें ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण व अनिल कपूर जैसे दिग्गज कलाकार हैं। फिल्म एक्शन से भरपूर है। दीपिका और ऋतिक पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। ट्रेलर और गानों में दोनों की कमाल की केमिस्ट्री दिखी। फैंस में ‘फाइटर’ की एडवांस टिकट बुकिंग का काफी उत्साह है।

इसकी एडवांस बुकिंग 20 जनवरी से शुरू हुई थी। फिल्म ने 21 जनवरी की रात तक 2.86 करोड़ रुपए के टिकट सोल्ड आउट कर दिए हैं। बता दें कि पूरे देश में 7595 शोज के लिए एडवांस टिकट की बुकिंग शुरू हुई है। इसमें हिंदी 2D, 3D, IMAX 3D और 4DX 3D के शोज शामिल हैं। फिल्म को सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग हिंदी भाषा में मिली है। हिंदी भाषा में फिल्म ने 47 हजार 747 टिकट की बिक्री के साथ 1.58 करोड़ की कमाई की है।

‘फाइटर’ का बजट 250 करोड़ रुपए है। अभी एडवांस बुकिंग के 3 दिन और बाकी है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म 10-12 करोड़ रुपए तक की बुकिंग कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो फिल्म रिलीज से पहले ही 25-30 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर लेगी। अगर ऐसा हो जाता है, तो ‘फाइटर’ अपने ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई कर सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम