न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कुशा को रोस्ट होने के लिए नहीं मिले पैसे, BB OTT 3 से बाहर हुए दीपक ने इन्हें बताया टॉप 6

कुशा कपिला फेमस कंटेंट क्रिएटर हैं, जो एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं। कुशा अक्सर किसी न किसी कारण से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 23 Jul 2024 12:25:45

2 News : कुशा को रोस्ट होने के लिए नहीं मिले पैसे, BB OTT 3 से बाहर हुए दीपक ने इन्हें बताया टॉप 6

कुशा कपिला फेमस कंटेंट क्रिएटर हैं, जो एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं। कुशा अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। साल 2017 में कुशा ने जोरावर अहलूवालिया के साथ शादी की थी, लेकिन शादी ज्यादा नहीं चली और वे पिछले साल अलग हो गए। इसके बाद कुशा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रॉल किया गया। कुशा हाल ही में कॉमेडियन आशीष सोलंकी के Pretty Good Roast Show में नजर आईं, जिसमें कई कॉमेडियंस ने उन्हें रोस्ट किया।

यूट्यूब के इस शो के कारण कुशा एक बार फिर निशाने पर आ गईं। कुशा के तलाक को लेकर ऐसे-ऐसे जोक्स मारे गए, जिन पर बवाल मच गया। अब कुशा ने अपने दिल की बात कही है। कुशा ने कहा कि मुझे कोई आइडिया नहीं था कि ऐसे-ऐसे जोक्स आएंगे। अगर मैं लाइव एपिसोड से पहले इसमें जरा सा भी बदलाव करवातीं तो जाहिर तौर पर मुझे डरपोक कहा जाता। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक कुशा ने ये शो अपने अच्छे दोस्त के लिए किया था।

उन्हें इसके लिए किसी तरह का पैसा नहीं मिला था। इसीलिए ये तर्क एकदम गलत है कि उन्हें अच्छी खासी रकम मिली। कुशा ने खुद कहा है कि उन्हें पहले ही इसकी स्क्रिप्ट मांग लेनी चाहिए थी। नौसिखियों वाली गलती हो गई। अगर वह लाइव शो की स्क्रिप्टिंग में बदलाव के लिए कहती तो उन्हें डरपोक और रोंदू कहा जाता। कुशा ने कहा कि इससे पहले जिन शो में मैंने हिस्सा लिया, वे काफी अच्छे रहे थे। आगे से कोई भी शो करने से पहले मैं इसकी स्क्रिप्ट जरूर चेक करूंगी।

kusha kapila,content creator kusha kapila,kusha joravar,pretty good roast show,ashish solanki,deepak chaurasia,jornalist deepak chaurasia,bigg boss ott 3,bb ott 3

दीपक चौरसिया ने लवकेश-विशाल और लवकेश-एल्विश की दोस्ती को बताया...

रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ से हाल ही में मशहूर टीवी जर्नलिस्ट दीपक चौरसिया का पत्ता साफ हो गया। घर से बाहर आने के बाद दीपक ने शो के बारे में खुलकर बात की। दीपक ने कहा कि मुझे लगता है कि इस बार फाइनल में शिवानी कुमारी, साई केतन राव, विशाल पांडे, अरमान मलिक, रणवीर शौरी और लवकेश जा सकते हैं। इन लोगों में से कोई एक ट्रॉफी अपने नाम कर सकता है। लवकेश और विशाल की दोस्ती एकदम सच्ची है। जैसे वो हैं, वैसे ही अपनी दोस्ती को भी निभाते हैं।

दोनों दिखावा नहीं करते बल्कि सच्ची दोस्ती निभा रहे हैं। लवकेश और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव की दोस्ती भी सच्ची है। एल्विश ने कभी अपनी फैन आर्मी को लेकर कोई घमंड नहीं दिखाया। दीपक ने बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में कहा कि मुझे खुशी है कि इतने दिनों बाद अपने परिवार और बच्चों से मिलूंगा। जब मैं शो में आ रहा था तो बेटी ने कहा था कि बाबा वहां किसी को पटा लेना लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हो पाया।

बता दें दीपक के दो बेटी और पत्नी अनुसूइया हैं। दीपक ने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट भी शेयर की है। दीपक ने लिखा,“इस शो में लोग जीतने के लिए जाते हैं, लेकिन मैं बस इस घर में दिल जीतने के लिए गया था। मैंने रील नहीं बल्कि रियल रहकर अपना समय बिताया। ये बेहद कमाल का एक्पीरियंस रहा क्योंकि ये वो पड़ाव था जो न्यूजरूम की दुनिया से बेहद अलग एक ऐसे घर में जहां आप स्क्रिप्टेड नहीं होते।”

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री