न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नई पारी शुरू करने को है ये एक्ट्रेस, जयपुर में की सगाई, श्रेनु की संगीत समारोह की तस्वीरें आईं सामने

मनोरंजन जगत की एक और एक्ट्रेस ने जल्द ही अपने जीवन की नई पारी शुरू करने के लिए एक मजबूत कदम बढ़ा दिया है। ‘कुंडली भाग्य’ फेम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 20 Dec 2023 10:48:57

2 News : नई पारी शुरू करने को है ये एक्ट्रेस, जयपुर में की सगाई, श्रेनु की संगीत समारोह की तस्वीरें आईं सामने

मनोरंजन जगत की एक और एक्ट्रेस ने जल्द ही अपने जीवन की नई पारी शुरू करने के लिए एक मजबूत कदम बढ़ा दिया है। ‘कुंडली भाग्य’ फेम ट्विंकल वशिष्ठ हैप्पी ने (सोमवार) 18 दिसंबर को कॉर्पोरेट प्रोफेशनल हर्ष तुली संग सगाई कर ली है। सगाई जयपुर में हुई। ट्विंकल ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर इसकी घोषणा की।

ट्विंकल ने लिखा, “मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी फाइनली सगाई हो गई है। इस ट्रिप का ये बहुत खूबसूरत मोमेंट है। वैसे तो हम शादी करने ही वाले हैं। ये प्रपोजल थोड़ा लेट है, लेकिन हर्ष को पता था कि मुझे ये चाहिए तो इसीलिए उन्होंने ये प्लान किया।” उल्लेखनीय है कि ट्विंकल का इसी साल 23 अगस्त को हर्ष के साथ रोका हो गया था। रोका सेरेमनी परिजनों और दोस्तों की मौजूदगी में अहमदाबाद में हुई थी।

ट्विंकल ने हाल ही टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ इस बारे में बात की। ट्विंकल ने कहा कि हर्ष और मैं ‘कुंडली भाग्य’ के कुछ दोस्तों के साथ म्यूजिक फेस्टिवल के लिए जयपुर गए थे। वहां मेरे दोस्तों ने ट्रेजर हंट अरेंज किया, जिसके आखिर में हर्ष ने मुझे रिंग के साथ प्रपोज किया। मैं सरप्राइज थी और बहुत खुश थीं। मैं हमेशा से ही ऑफिशियल प्रपोजल चाहती थी। ये बहुत इमोशनल मोमेंट था मेरे लिए। हमारे दोस्तों ने इसमें मदद की।

ट्विंकल ने फिलहाल ‘कुंडली भाग्य’ से ब्रेक लिया हुआ है। ट्विंकल ने इस बारे में कहा कि मेरी शादी मार्च में है तो मैं तैयारियों में बिजी हूं। ये डेस्टिनेशन वेडिंग है इसीलिए मुझे लगातार शॉपिंग करनी पड़ रही है और मंगेतर के साथ ट्रेवल करना पड़ रहा है। मैं बस जयपुर से वापस आई हूं और हर्ष की फैमिली के साथ समय बिताऊंगी। मैं शादी के बाद काम पर पूरी तरह वापस आ जाऊंगी।

21 दिसंबर को अक्षय म्हात्रे की हो जाएंगी टीवी एक्ट्रेस श्रेनु पारिख

टीवी एक्ट्रेस श्रेनु पारिख गुरुवार (21 दिसंबर) को मंगेतर को-एक्टर अक्षय म्हात्रे के साथ विवाह बंधन में बंध जाएंगी। हाल ही उनकी मेहंदी सेरेमनी की प्यारी तस्वीरें सामने आई थीं और अब संगीत समारोह की कुछ प्यारी तस्वीरें मिली हैं। श्रेनु की दोस्त व 'इश्कबाज' सीरियल की को-एक्ट्रेस मानसी श्रीवास्तव ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर उनका एक सुंदर कोलाज शेयर किया, जिसमें वह म्यूजिक नाइट को एंजॉय कर रही हैं।

श्रेनु ने लाइट ब्लू कलर का लहंगा पहना था, जिसमें जरी, मिरर-वर्क और अन्य बारीक सजावट थी। दूसरी ओर अक्षय लाइट पिंक कलर के कुर्ता-पायजामा में जंच रहे थे, जिसे उन्होंने मैचिंग कलर की कढ़ाई वाले नेहरू जैकेट के साथ पेयर किया था। एक अन्य तस्वीर में मानसी अपनी दोस्त श्रेनु को तैयार करती दिखीं। श्रेनु येलो एंड पिंक कलर की बंधनी प्री-ड्रेप्ड साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। इससे पहले श्रेनु ने मेहंदी सेरेमनी की पहली झलक दिखाई थी। श्रेनु ने 26 नवंबर बैचलरेट पार्टी होस्ट की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम