न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 9वीं मैरिज एनिवर्सरी पर कुणाल ने सोहा को ऐसे किया विश, नुपुर के साथ हनीमून पर गईं आयरा ने शेयर की फोटो

दिवंगत क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी और एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर की बेटी सोहा अली खान और एक्टर कुणाल खेमू की शादी के आज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 25 Jan 2024 7:32:33

2 News : 9वीं मैरिज एनिवर्सरी पर कुणाल ने सोहा को ऐसे किया विश, नुपुर के साथ हनीमून पर गईं आयरा ने शेयर की फोटो

दिवंगत क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी और एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर की बेटी सोहा अली खान और एक्टर कुणाल खेमू की शादी के आज गुरुवार को 9 साल हो गए हैं। शादी 25 जनवरी 2015 को हुई थी। इस खास मौके पर कुणाल ने सोहा के साथ वीडियो के रूप में कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें सोहा की प्रेग्नेंसी से लेकर मां बनने तक का पूरा सफर है। कुणाल और सोहा की एक बेटी इनाया है।

कुणाल ने एक अनोखा कैप्शन लिखा, “आज हमारी शादी का हैप्पी बर्थडे है। प्यार से, सोहा का पति (लाल दिल वाले इमोजी के साथ) @sakpataudi” कपल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है। सोहा और कुणाल को फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग जमकर बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस अंगीरा, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, एक्टर सुमित ब्यास व सोहा की दोस्त एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने उन्हें विश करते हुए कमेंट किया है। सोहा की भाभी करीना कपूर खान ने भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "हैप्पी एनिवर्सरी लवर्स (लाल दिल इमोजी) हम आपसे प्यार करते हैं।"

इसके अलावा करीना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी बधाई दी। करीना ने एक मोनोक्रोमैटिक तस्वीर करते हुए लिखा, “हैप्पी एनिवर्सरी फेवरेट.." बता दें कि सोहा ऑक्सफोर्ड से पढ़ी थीं, लेकिन वापस आकर उन्होंने बॉलीवुड में एक्टिंग का करिअर अपनाया। 2010 के दशक में सोहा की मुलाकात कुणाल से हुई थी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद वे लिव इन में रहने लगे। साल 2014 में उन्होंने पेरिस की ट्रिप साथ में और वहीं कुणाल ने सोहा को प्रपोज किया था। सोहा ने शादी के लिए हां कर दी।

आमिर खान की बेटी आयरा और नुपुर की शादी आज भी है लाइमलाइट में

आमिर खान की बेटी आयरा खान और नुपुर शिखरे की शादी कई दिनों तक लाइमलाइट में रही। आयरा-नुपुर ने पहले मुंबई में 3 जनवरी को रजिस्टर्ड मैरिज की। इसके बाद उदयपुर में 4-5 दिन तक धूमधाम से कई रस्में निभाने के बाद 10 जनवरी को उन्होंने क्रिश्चियन रीति-रिवाज के साथ शादी कर ली। इस मौके पर दूल्हा-दुल्हन के रिश्तेदार और दोस्त मौजूद थे। बाद में 13 जनवरी को आमिर ने मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन रखा, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े-बड़े सितारे नजर आए।

इसके बाद आयरा और नुपुर हनीमून के लिए रवाना हो गए। अब आयरा ने हनीमून से कुछ झलकियां फैंस के लिए शेयर की हैं। इनमें वह नुपुर के साथ रोमांटिक अंदाज में सेल्फी के लिए पोज देते देखी जा सकती हैं। जहां नुपुर शर्टलेस अवतार में हैं, वहीं आयरा ने रेड बिकिनी पहनी है।

कुछ समय पहले आयरा ने इंस्टाग्राम पर शादी से पहले के जश्न की कुछ तस्वीरें और वेडिंग टीजर भी शेयर किया था। इसमें आमिर काफी इमोशनल दिखे। बता दें कि आयरा अगात्सू फाउंडेशन की संस्थापक और सीईओ हैं, जो मानसिक स्वास्थ्य में मदद करता है। दूसरी ओर नुपुर एक फिटनेस कोच, सलाहकार और एथलीट हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम