न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सोहा अली खान को पति कुणाल खेमू ने स्पेशल स्टाइल में किया बर्थडे विश, करीना ने ननद पर यूं बरसाया प्यार

एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर और दिवंगत क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी की बेटी एक्ट्रेस सोहा अली खान आज बुधवार (4 अक्टूबर) को अपना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 04 Oct 2023 6:19:47

सोहा अली खान को पति कुणाल खेमू ने स्पेशल स्टाइल में किया बर्थडे विश, करीना ने ननद पर यूं बरसाया प्यार

एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर और दिवंगत क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी की बेटी एक्ट्रेस सोहा अली खान आज बुधवार (4 अक्टूबर) को अपना बर्थडे मना रही हैं। वह 45 साल की हो गई हैं। उनके फैंस, दोस्त और परिवार वाले इस खास दिन पर उन्हें अलग-अलग तरह से शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनके पति एक्टर कुणाल खेमू ने भी एक खूबसूरत सी पोस्ट कर उन्हें विश किया है। कुणाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोहा के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं।

इनमें दोनों ही बेहद प्यारे लग रहे हैं। कुणाल ने कैप्शन में लिखा “हैप्पी बर्थडे मेरी ब्यूटीफुल।” कुणाल की इस पोस्ट पर एक्ट्रेस सयानी गुप्ता ने लिखा “हैप्पी हैप्पी।” इसके बाद एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने भी लिखा “हैप्पी हैप्पी सोहा हम तुमसे प्यार करते हैं।” सोहा की बहन सबा पटौदी ने भी दिल वाले इमोजी कमेंट किए।

आपको बता दें कि सोहा और कुणाल ने फिल्म 'ढूंढते रह जाओगे' और '99' में एक साथ काम किया था। इसके बाद दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर साल 2015 में शादी कर ली। शादी में दोनों के परिवारवालों के अलावा बहुत कम लोगों को इनवाइट किया गया था। साल 2017 में कुणाल-सोहा ने बेटी इनाया का स्वागत किया। इनाया ने हाल ही में अपना छठा जन्मदिन मनाया था।

करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिया ये खूबसूरत मैसेज

एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भी अपनी ननद सोहा पर खूब प्यार बरसाया और उनकी जमकर तारीफ की। ‘बेबो’ ने सोहा के साथ कुछ प्यारे पलों का एक कलेक्शन शेयर किया। इनमें करीना के पति सैफ अली खान, बेटे तैमूर व जेह, इनाया, शर्मिला और अन्य भी शामिल हैं। करीना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो असेंबल शेयर किया, जिसमें सोहा की कई तस्वीरें शामिल है।

इसकी शुरुआत इनाया के साथ करीना और सोहा की एक मोनोक्रोमैटिक तस्वीर से होती है। आगे ग्रुप फोटो में सोहा को करीना, करिश्मा, रणधीर कपूर, बबीता, रीमा जैन और अन्य के साथ पोज देते हुए दिखाया गया है। फोटो में सैफ-करीना की शादी से सोहा की एक बड़ी पुरानी तस्वीर भी शामिल है। एक फोटो में सोहा, सैफ व सबा अपने माता-पिता के साथ पोज दे रहे हैं।

एक तस्वीर में सोहा के साथ सैफ के बेटे इब्राहिम अली खान भी हैं। करीना ने लिखा, “मेरी झंझट मुक्त, रिअल, मजाकिया और विश्वसनीय सिस्टर इन लॉ को जन्मदिन की शुभकामनाएं…आपको ढेर सारा प्यार…बांद्रा के सभी शाकाहारी शुगर फ्री चॉकलेट केक आज आपके फ्रिज में होंगे…” जवाब में सोहा ने लिखा,"धन्यवाद-लव यू!!"

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका