न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस बात से निराश हैं दिग्गज गायक कुमार सानू, अक्षय कुमार ने दरगाह के लिए दिए 1.21 करोड़ रुपए

दिग्गज गायक कुमार सानू ने 90 के दशक में अपनी आवाज का जबरदस्त जादू चलाया। आज भी श्रोताओं के कानों में उनकी आवाज रस बनकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 08 Aug 2024 1:31:22

2 News : इस बात से निराश हैं दिग्गज गायक कुमार सानू, अक्षय कुमार ने दरगाह के लिए दिए 1.21 करोड़ रुपए

दिग्गज गायक कुमार सानू (66) ने 90 के दशक में अपनी आवाज का जबरदस्त जादू चलाया। आज भी श्रोताओं के कानों में उनकी आवाज रस बनकर घुली हुई है। सानू ने अनगिनत सुपरहिट गानों को अपने सुरों से सजाया है। लगातार 5 साल तक बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। हालांकि अब वे फिल्मों में ज्यादा गाने गाते नजर नहीं आते। सानू बस किसी इवेंट या टीवी शो में बतौर गेस्ट दिखते हैं। उन्होंने आखिरी बार ‘सिम्बा’ फिल्म के लिए साल 2018 में ‘आंख मारे’ के रीमेक में आवाज दी थी।

इससे पहले उन्होंने साल 2015 में आई फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ का ‘दर्द करारा’ गाया था। अब सानू ने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड में काम के अवसरों की कमी पर निराशा व्यक्त की है। सानू ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि मेरा सफर अभी तक बहुत अच्छा ही रहा है। इंडस्ट्री में हर कोई मेरा सम्मान करता है। पर सबसे बड़ी बात ये है कि लोग रस्पेक्ट तो देते हैं, प्यार देते हैं, हमारा गाना भी सुनते हैं...मुझे नहीं पता कि वे हिंदी फिल्मों में और गानों के लिए मेरी आवाज का इस्तेमाल क्यों नहीं कर रहे हैं।

ये सवाल मन में होता है। जब मैं फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के सामने हूं तो वे इतना प्यार दिखा रहे हैं। मुझे नहीं पता कि यह असली है या नहीं। चाहे कुछ भी हो, वे सम्मान जरूर देते हैं। अगर हम गा सकते हैं, तो हमसे क्यों नहीं गवाते? इनके (निर्माताओं) मन में क्यों नहीं आता? मैं शो कर रहा हूं, मेरी एक फैन फॉलोइंग है। मैं जहां भी जाता हूं देखता हूं कि शो बिक रहे हैं।

जनता की मांग है। मैं इस साल अक्टूबर और नवंबर में लाइव शो का एक और सेट भी ला रहा हूं। अगर इंडस्ट्री वाले समझ जाएं तो अच्छी बात है, नहीं तो उनका दुर्भाग्य है। उल्लेखनीय है कि सानू रियलिटी सिंगिंग शो इंडियन आइडल के पिछले सीजन में पहली बार जज की भूमिका में नजर आए थे।

kumar sanu,singer kumar sanu,kumar sanu films,kumar sanu bollywood,kumar sanu film industry,Akshay Kumar,actor akshay kumar,haji ali dargah,khel khel mein

अक्षय ने हाजी अली दरगाह में ‘खेल खेल में’ फिल्म की सफलता की कामना की

बॉलीवुड में ‘खिलाड़ी कुमार’ के नाम से मशहूर अक्षय कुमार के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। पिछले कुछ सालों में उनकी एक ही फिल्म ‘ओएमजी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया है। इस साल रिलीज हुई उनकी दोनों फिल्में ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘सरफिरा’ फ्लॉप हो गईं। अब 15 अगस्त को अक्षय की एक और फिल्म ‘खेल खेल में’ सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। इस बीच अक्षय ने हाल ही में मुंबई में हाजी अली दरगाह का दौरा किया।

अक्षय की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। अभिनेता ने दरगाह के लिए कुछ धनराशि भी दान में दी है। अक्षय दरगाह पर दुआ मांगते और चादर चढ़ाने के लिए जाते हुए नजर आ रहे हैं। कैजुअल आउटफिट में दिख रहे अक्षय ने 'खेल-खेल में' की सफलता के लिए दुआ मांगी। अक्षय ने दरगाह के एक हिस्से के पुनर्निर्माण की जिम्मेदारी भी ली है। दरगाह के लिए अक्षय ने 1 करोड़ 21 लाख रुपये दान में दिए हैं।

हाजी अली दरगाह ट्रस्ट और माहिम दरगाह ट्रस्ट के प्रबंध ट्रस्टी सुहैल खंडवानी ने अपनी टीम के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इससे पहले अक्षय हाल ही मुंबई में अपने घर पर लगाए गए लंगर के दौरान सड़कों पर भटकने वालों लोगों को खाना परोसते दिखे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री