न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : BB 14 में काले जादू की मदद से आए थे कुमार सानू के बेटे, दिव्या ने बेटी की याद में शेयर की पोस्ट

मशहूर सिंगर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू को ‘बिग बॉस 14’ में देखा गया था। हाल ही में वे पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में पहुंचे। जान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 11 Aug 2024 12:02:11

2 News : BB 14 में काले जादू की मदद से आए थे कुमार सानू के बेटे, दिव्या ने बेटी की याद में शेयर की पोस्ट

मशहूर सिंगर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू को ‘बिग बॉस 14’ में देखा गया था। हाल ही में वे पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में पहुंचे। जान ने काले जादू से जुड़े कुछ हैरान करने वाले खुलासे किए। पारस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पॉडकास्ट की एक क्लिप शेयर की है। पारस पूछते हैं कि वे ‘बिग बॉस’ में नेपोटिज्म (भाई भतीजावाद) के सहारे आए थे या उन्हें कोई जानता था। जान ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जैसा कि मैंने पहले भी कहा कि मैं बंगाल से हूं। मैं ‘बिग बॉस’ में आया था काला जादू करके।

इस पर पारस कहते हैं कि क्या बकवास कर रहा है। तब जान कहते हैं कि मैं सीरियस हूं इस बात को लेकर। मैं गया कलकत्ता फिर मैं वहां एक औरत से मिला। जब मैं उनसे मिलने गया तो उन्होंने कुछ बंदर पाल रखे थे। जब उनसे बातचीत की तो पता चला की वो बंदर नहीं थे, वो आदमी थे। इंसान थे जिनको बंदर बनाया गया था और उनको पालकर रखा गया था। जब मैंने देखा तो मुझे लगा कि मैं सही जगह आ गया हूं। उन्होंने बोला आप जो चाहते हो उसके लिए कुछ बकरों का बलिदान करना होगा, कुछ मुर्गों का भी बलिदान करना होगा।

पारस उन्हें टोकते हुए कहते हैं कि तू ऐसे किसी का बलिदान कर रहा है तुझे पाप नहीं लगेगा। इस पर जान ने कहा कि वो होता है न काले रंग का पुतला, उन सबका मैं सच में देखा कि कैसे इस्तेमाल होता है लेकिन वो गोल बड़ा था, तो वो करना पड़ा और फिर ‘बिग बॉस’ से मुझे फोन आ गया। जब मैं मुंबई आया तो मुझे चार दिन बाद ‘बिग बॉस’ का फोन आ गया। कलर्स का फोन आ गया। ये बिल्कुल सच है और ऐसा सच में हुआ है। जॉन की बातें सुन पारस सोच में पड़ गए।

दिव्या सेठ की बेटी मिहिका का 5 अगस्त को हो गया था अचानक निधन

एक्ट्रेस दिव्या सेठ की बेटी मिहिका शाह का 5 अगस्त को निधन हो गया था। मिहिका 23 साल की थी। मिहिका के अचानक निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अब दिव्या ने बेटी के साथ खुद की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर एक मार्मिक नोट लिखा है। दिव्या ने अनंत प्रतीक और टूटे हुए दिल के इमोटिकॉन के साथ लिखा, “मेरी होने के लिए धन्यवाद।” उल्लेखनीय है कि मिहिका के जाने की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में हर कोई हैरान रह गया।

कई दिग्गज कलाकारों ने श्रद्धांजलि दी थी। एक्टर रोहित रॉय ने भी एक पोस्ट के जरिए संवेदना व्यक्त की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मिहिका को कथित तौर पर तेज बुखार के बाद दौरा पड़ा था। मुंबई के सिंध कॉलोनी क्लब हाउस में गुरुवार को उनकी याद में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

दिव्या के करिअर पर नजर डालें तो उन्होंने टीवी शो ‘हम लोग’ से शुरुआत की थी। वह ‘जब वी मेट’, ‘इंग्लिश-विंग्लिश’, ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। साल 2022 में वह ‘दुरंगा’ वेब सीरीज में नजर आई थीं। दिव्या की मां सुषमा सेठ भी मशहूर एक्ट्रेस हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री