न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कुमार सानू पिता की मौत के दिन भी दे रहे थे लाइव परफोरमेंस, दिशा पटानी ने सुशांत को किया याद

सोनी टीवी पर जल्द ही संगीत की दुनिया का सुपरहिट रियलिटी सिंगिंग शो इंडियन आइडल शुरू होने वाला है। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 01 Oct 2023 7:13:40

2 News : कुमार सानू पिता की मौत के दिन भी दे रहे थे लाइव परफोरमेंस, दिशा पटानी ने सुशांत को किया याद

सोनी टीवी पर जल्द ही संगीत की दुनिया का सुपरहिट रियलिटी सिंगिंग शो इंडियन आइडल शुरू होने वाला है। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार इसमें दो नए जज दिग्गज सिंगर्स कुमार सानू और श्रेया घोषाल नजर आएंगे। गायक और संगीतकार विशाल कायम रहेंगे। इस दफा सिंगर नेहा कक्कड़ और संगीतकार व गायक हिमेश रेशमिया नहीं दिखेंगे। इस बीच सानू ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में पिता के निधन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया।

सानू ने कहा कि मैं वो दिन कभी नहीं भूल पाऊंगा। वो बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण दिन था, जब मैंने पिता को खोया था। उसी दिन मुझे लाइव परफोरमेंस भी देनी पड़ी थी और लोग मंच पर मेरे ऊपर फूल बरसा रहे थे। इसके चलते मंच पर फिसलन हो गई थी और मैं फिसलकर गिर गया। हालांकि वहां मौजूद लोगों को इस बारे में जरा भी एहसास नहीं हुआ कि मैं गिर गया और मेरे चोट भी आई है। महान अभिनेता व फिल्ममेकर राज कपूर जी ने कहा था कि शो मस्ट गो ऑन।

उन्होंने ये भी कहा था कि जब आप जनता के सामने हो तो आपके साथ में या परिवार में क्या हो रहा इससे उनको कोई मतलब नहीं होता। फिर चाहे आपको चोट लगी हो या कुछ और बात हो। इससे जनता को कोई लेना-देना नहीं होता। उन्हें कोई परवाह नहीं होती। उन्हें बस इतना पता होता है कि उनके सामने कुमार सानू आए हैं और वो अच्छा ही गाएंगे। इसलिए मेरे साथ कुछ भी हो रहा हो तब भी मुझे चेहरे पर मुस्कान के साथ गाना पड़ा। आपको बता दें कि सानू ने 90 के दशक में अपनी मधुर आवाज से अनगिनत गाने सजाए हैं।

'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' के 7 साल हुए पूरे, दिशा ने सुशांत के साथ किया था काम

प्रतिभावान युवा एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया को अलविदा कहे 3 साल से ज्यादा हो गए हैं। फैंस उन्हें भूले नहीं हैं और वे सोशल मीडिया पर लगातार उनसे जुड़ी बातें, फोटो, वीडियो शेयर करते रहते हैं। इसके अलावा सुशांत के साथी कलाकार भी समय-समय पर उन्हें याद करते हैं। पिछले दिनों सारा अली खान व परिणीति चोपड़ा ने सुशांत के साथ की गई फिल्मों पर अपने अनुभव बताए थे। अब एक्ट्रेस दिशा पटानी ने भी सुशांत को याद किया है।

दरअसल सुशांत की सुपरहिट फिल्म 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' के 7 साल पूरे हो गए हैं। इसमें दिशा ने भी काम किया था और यह उनकी पहली फिल्म थी। फिल्म 30 सितंबर 2016 को रिलीज हुई थी। यह नीरज पांडे द्वारा निर्देशित एक बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। यह स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक है।

दिशा ने शनिवार (30 सितंबर) शाम को इंस्टाग्राम पर फिल्म की एक क्लिप पोस्ट की और लिखा, ''इस खूबसूरत सफर और हिंदी सिनेमा में मेरी पहली फिल्म के लिए आभारी हूं। पूरे दिल से प्यार करें और उन्हें सुरक्षित रखें जो आपको खुश रखते हैं और सुना है पछतावे के लिए जीवन बहुत छोटा है! हम अलविदा नहीं कह सके लेकिन मुझे आशा है कि आप खुश और शांति में होंगे।''

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार