न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कृष्णा की बहन टीवी एक्ट्रेस आरती इनके साथ करने वाली हैं शादी, मामा गोविंदा को भी मिलेगा न्यौता, सुधरेंगे रिश्ते!

बॉलीवुड के कॉमेडी किंग माने जाने वाले गोविंदा की भांजी और ‘द कपिल शर्मा शो’ फेम कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 02 Feb 2024 10:59:45

कृष्णा की बहन टीवी एक्ट्रेस आरती इनके साथ करने वाली हैं शादी, मामा गोविंदा को भी मिलेगा न्यौता, सुधरेंगे रिश्ते!

बॉलीवुड के कॉमेडी किंग माने जाने वाले गोविंदा की भांजी और ‘द कपिल शर्मा शो’ फेम कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन एक्ट्रेस आरती सिंह (38) जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं। ‘बिग बॉस 13’ में हिस्सा ले चुकीं आरती की शादी से जुड़ी डिटेल्स सामने आ गई हैं। आरती अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान संग इसी साल विवाह बंधन में बंधेंगी। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में आरती के करीबी ने बताया कि वह दीपक के साथ सात फेरे लेने वाली हैं।

सूत्र ने यह भी बताया कि आरती और दीपक की शादी मुंबई में ही होगी। फिलहाल वेन्यू को लेकर चर्चा चल रही है। वह एक साल से ज्यादा समय से अपने बॉयफ्रेंड को डेट कर रही है। दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और भविष्य में साथ रहने को लेकर निश्चिंत हैं। वो मुंबई में वेडिंग के लिए वेन्यू की तलाश कर रही है और डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं करना चाहती है। उनके दिमाग में ड्रैगनफ्लाई (मुंबई) है लेकिन सब उपलब्धता पर निर्भर करता है कि इसे वेडिंग के लिए फाइनल किया जाएगा या नहीं।

आरती दो महीने अप्रैल और मई पर विचार कर रही है, जिस भी महीने में उन्हें अपनी पसंद का वेन्यू मिलेगा वो उस हिसाब से शादी की तैयारी शुरु कर देंगी। माना जा रहा है कि आरती ग्रैंड शादी करेंगी जिसमें शामिल होने के लिए कई सेलेब्स को न्यौता भेजा जाएगा।

arti singh,krushna abhishek,govinda,tv actress arti singh,comedian krushan abhishek,actor govinda,deepak chauhan,arti deepak marriage

आरती की शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को लेकर लगाए जा रहे हैं कयास

शादी में कई फंक्शन रखे जाएंगे, जिसमें बैचलर पार्टी भी शामिल है। आरती पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी करेंगी, जिसमें हल्दी, मेहंदी और तमाम रस्में शुमार रहेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी में आने वाले मेहमानों की लिस्ट में गोविंदा का नाम भी शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार भले ही मामा गोविंदा के साथ कृष्णा के रिश्ते कैसे भी हो, लेकिन आरती की शादी में उन्हें भी बुलाया जाएगा।

उम्मीद की जा रही है कि अपनी भांजी को आशीर्वाद देने के लिए गोविंदा भी इस शादी में जरूर शिरकत करेंगे। गोविंदा और कृष्णा के बीच पिछले कई सालों से तनातनी है। दोनों की पत्नियां भी इस झगड़े में इनवॉल्व हो चुकी हैं। शादी में सलमान खान, शहनाज गिल, दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार समेत कई सेलेब्स को निमंत्रण मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि आरती ने साल 2019 में बिग बॉस के जिस एडिशन में हिस्सा लिया था उसके विजेता सिद्धार्थ रहे थे। आरती छोटे पर्दे की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं और उनके इंडस्ट्री में काफी सारे दोस्त हैं। इसके चलते अभी से कयास लगने शुरू हो गए हैं कि इस शादी में कौन-कौन शामिल हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम