न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कृष्णा ने शेयर किया गोविंदा के साथ दिल छू लेने वाला वीडियो, ‘छावा’ के टीजर में छा गए विक्की कौशल

लंबे समय से कॉमेडी के बेताज बादशाह गोविंदा और उनके भांजे कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के बीच विवाद चल रहा है। दोनों एक-दूसरे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 15 Aug 2024 8:12:10

2 News : कृष्णा ने शेयर किया गोविंदा के साथ दिल छू लेने वाला वीडियो, ‘छावा’ के टीजर में छा गए विक्की कौशल

लंबे समय से कॉमेडी के बेताज बादशाह गोविंदा और उनके भांजे कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के बीच विवाद चल रहा है। दोनों एक-दूसरे का सामना करने से बचते नजर आते हैं। हालांकि अप्रैल में कृष्णा की बहन आरती सिंह की शादी में गोविंदा ने शिरकत की थी। उसके बाद लगने लगा कि मामा-भांजे के बीच मनमुटाव खत्म हो गया है। इस बीच कृष्णा ने आज गुरुवार (15 अगस्त) को गोविंदा के साथ एक दिल छू लेने वाला थ्रोबैक वीडियो शेयर किया। इसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और दुआ कर रहे हैं कि दोनों फिर से एक हो जाएं।

कृष्णा ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर बताया कि उनकी जिंदगी गोविंदा की देन है। वीडियो चैट शो ‘जीना इसी का नाम है’ से है, जिसके होस्ट एक्टर सुरेश ओबेरॉय थे। ये कृष्णा की पहली स्क्रीन प्रेजेंस थी, जहां वे गोविंदा संग डांस करते दिखे और बताया कि कैसे मामा ने उनके लिए मन्नत मांगी थी और कंधे पर बैठाकर उसे पूरा किया। शो में गोविंदा पत्नी सुनीता आहूजा के साथ पहुंचे थे। कृष्णा, गोविंदा के साथ ‘बड़े मियां छोटे मियां’ गाने पर डांस करते दिखे।

कृष्णा बोलते हैं, “मेरे मामा ने मन्नत न मांगी होती तो मैं आज यहां खड़ा ही नहीं होता। उनकी वजह से ही मैं हूं।” फिर सुरेश बोलते हैं, “गोविंदा ने बहन के लिए मन्नत मांगी थी कि अगर उन्हें बेटा होगा तो वे उसे अपने कांधे पे उठाकर वैष्णो देवी ले जाएंगे।” इसके बाद गोविंदा बोलते हैं, “ये हुआ तो हर तरफ खुशी फैल गई। मैं 2-3 साल तक दिन-रात काम करता रह गया।

एक दिन मैंने कहा मन्नत तो लेली, बच्चा भी मिल गया बहन को, मैं गया नहीं माता रानी के पास मुझे पाप लगेगा। बाद में मैं कृष्णा को अपने कंधे पर चढ़ाया और वैष्णो देवी में सामने पहाड़ी देखी तो मैं बैठने लगा। वहां आए कई भक्तों ने मुझे सपोर्ट किया।” बता दें कपिल के शो से अपार लोकप्रियता हासिल कर चुके कृष्णा फिलहाल ‘लाफ्टर शेफ्स-अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में अपनी पत्नी कश्मीरा शाह के साथ नजर आ रहे हैं।

‘स्त्री 2’ फिल्म के पेड प्रिव्यू के दौरान रिलीज किया गया ‘छावा’ का टीजर

एक्टर विक्की कौशल की पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘बैड न्यूज’ काफी सुर्खियों में रही। इसमें विक्की की एक्टिंग लोगों को पसंद आई। अब विक्की अपनी अगली फिल्म ‘छावा’ को लेकर लाइमलाइट में हैं और वे इसमें बिल्कुल अलग कलेवर में दिखेंगे। इस फिल्म में उनकी जोड़ी ‘एनिमल’ फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ बनी है। फिल्म में विक्की छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी राजे का किरदार निभा रहे हैं।

इस बीच 'छावा' का टीजर सामने आ गया है, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और फैंस में रोमांच पैदा कर रहा है। यह टीजर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' के पेड प्रीव्यू के दौरान बुधवार (14 अगस्त) को जारी किया गया। टीजर में विक्की दहाड़ते हुए नजर आ रहे हैं। विक्की को अकेले ही सैकड़ों योद्धाओं से लड़ते हुए देखा जा सकता है, जबकि उन पर हर तरफ से हमला हो रहा है।

मैडॉक फिल्म्स और निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की फिल्म की इन झलकियों ने सबको चौंका दिया है। इस फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान के बीच दशकों पहले हुए हवाई युद्ध पर आधारित होगी। फिल्म में अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क