न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : गोविंदा के साथ झूमे कृष्णा, वीडियो शेयर कर दी खुशखबरी, शुभमन को पसंद आई यह फिल्म

एक्टर कृष्णा अभिषेक अपनी शानदार कॉमेडी स्किल के चलते लोगों के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 29 Oct 2023 12:20:03

2 News : गोविंदा के साथ झूमे कृष्णा, वीडियो शेयर कर दी खुशखबरी, शुभमन को पसंद आई यह फिल्म

एक्टर कृष्णा अभिषेक अपनी शानदार कॉमेडी स्किल के चलते लोगों के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर और हाजिरजवाबी भी कमाल की है। कृष्णा कई सालों से अलग-अलग कार्यक्रम और स्टेज पर परफोरमेंस से छाए हुए हैं। कपिल शर्मा के शो में तो उनका एक अलग ही लेवल देखने को मिलता है।

इस बीच कृष्णा ने अपने मामा सुपरस्टार गोविंदा के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इसे देख लगता है कि दोनों के बीच 7 साल से चल रही तनातनी खत्म हो गई है। कृष्णा ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रियलिटी शो में गोविंदा के साथ 'छोटे मियां बड़े मियां' के टाइटल ट्रैक पर डांस करते नजर आए। दोनों में जबरदस्त तालमेल देखने को मिला।

कृष्णा ने कैप्शन में लिखा, “इससे बेहतर वीडियो नहीं हो सकता। स्टेज पर फायर। मामा हमेशा एक प्रेरणा रहे हैं। रियल लाइफ में बड़े मियां छोटे मियां।” उल्लेखनीय है कि कृष्णा कपिल के शो में अपने एक्ट के दौरान कई बार गोविंदा का नाम लेते रहे हैं। कृष्णा ने कई दफा पैचअप करने की इच्छा जताई है। इस मामले में गोविंदा की पत्नी सुनीता और कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह भी बोल चुकी हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।

शुभमन गिल ने ट्रेलर शेयर कर ‘12वीं फेल’ को बताया प्रेरणादायक

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल इस समय लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों की धड़कन बने हुए हैं। जबरदस्त प्रतिभा के धनी शुभमन तीनों फॉर्मेट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। वे फिलहाल भारत में जारी वनडे विश्व कप खेलने में बिजी हैं। इस बीच उन्होंने शनिवार (28 अक्टूबर) को एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की, जिसमें शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘12वीं फेल’ का ट्रेलर लगाया है।

शुभमन ने लिखा-“बहुत प्रेरणादायक फिल्म है 12वीं फेल। जो बताती है कि भारत क्या है। ये फिल्म युवाओं को जरूर देखनी चाहिए। अपने सपनों को पूरा करने के लिए कभी हार नहीं माननी चाहिए।” बता दें कि विधु विनोद चोपड़ा की फिल्मए ’12वीं फेल’ इसके सबजेक्ट के कारण खूब सुर्खियां बटोर रही है।

यह एक IPS अफसर मनोज कुमार शर्मा के सफल होने की इंस्पिरेशनल स्टोरी है। वह 12वीं में फेल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने संघर्ष किया और सफल हुए। फिल्म में विक्रांत मैसी ने मनोज का किरदार निभाया है। फिल्म लेखक अनुराग पाठक की किताब ’12वीं फेल’ पर आधारित है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार