न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

...जब 50 लोगों के सामने कोरियाग्राफर की डांट सुन रो पड़ी थीं कृति, ऋषि कपूर को पत्नी-बेटी ने ऐसे किया याद

कृति सेनन ने पिछले दिनों ‘मिमी’ फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अपनी झोली में डाला था। कृति मौजूदा दौर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 04 Sep 2023 8:05:12

...जब 50 लोगों के सामने कोरियाग्राफर की डांट सुन रो पड़ी थीं कृति, ऋषि कपूर को पत्नी-बेटी ने ऐसे किया याद

कृति सेनन ने पिछले दिनों ‘मिमी’ फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अपनी झोली में डाला था। कृति मौजूदा दौर की टॉप क्लास एक्ट्रेस में शुमार हैं। वे प्रोड्यूसर-डायरेक्टर की चहेती हीरोईन बनी हुई हैं। कृति ने हाल में दिए एक इंटरव्यू में करिअर के शुरुआती दिनों को याद किया। कृति ने बताया कि कैसे एक कोरियोग्राफर ने उन्हें 50 लोगों के सामने फटकारा था और वो रो पड़ी थीं।

कृति ने कहा कि तब मैं मुंबई में GMAT की तैयारी के लिए कोचिंग ले रही थी। उसी दौरान मैं फिल्मों में आने की तैयारी और मॉडलिंग भी साथ-साथ कर रही थीं। मेरे पास मेरी पहली तेलुगू फिल्म ‘1: नेनोक्कडीने’ और ‘हीरोपंती’ थी। हीरोपंती थोड़ी देर से शुरू होने वाली थी और तेलुगू फिल्म का दूसरा शेड्यूल 2 महीने बाद शुरू होना था। मेरे पास बीच में 2 महीने थे, मैंने तब GMAT की परीक्षा दी थी। फिल्मों में आने से पहले मैं मॉडलिंग करती थी।

जब मेरा पहला रैंप शो था तब मुझसे एक गड़बड़ हो गई। मेरी हील्स घास में अटक गई थी, जिसकी वजह से कोरियोग्राफर भड़क उठी। वह 50 मॉडल्स के सामने मुझ पर बड़ी गंदी तरह से चिल्लाई थी। मैं रो पड़ी थी। इसके बाद मैंने उस कोरियोग्राफर के साथ फिर कभी काम नहीं किया। बहरहाल कृति के करिअर की बात करें तो उन्होंने साल 2014 में आई फिल्म ‘हीरोपंती’ से डेब्यू किया था। उनकी पिछली फिल्म ‘आदिपुरुष’ थी। वह अब ‘गणपत’ और ‘द क्रू’ में दिखेंगी।

नीतू कपूर ने वीडियो, तो रिद्धिमा ने शेयर की Photos

दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर का साल 2020 में निधन हो गया था। उनका काफी लंबा इलाज चला था। आज सोमवार को ऋषि की बर्थ एनिवर्सरी है। ऋषि का जन्म 4 सितंबर 1952 को मुंबई में हुआ था। ऋषि की पत्नी एक्ट्रेस नीतू कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर ने एक इमोशनल वीडियो शेयर कर उन्हें ट्रिब्यूट दिया है। नीतू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर प्यारा सा वीडियो शेयर किया है।

इसमें ऋषि हर फिल्मी लुक में नजर आ रहे हैं। ‘बॉबी’ से लेकर ‘चांदनी’ तक उनकी हर फिल्म का सीन इसमें दिखाया गया है। नीतू ने कैप्शन में लिखा-'यादों के लिए।' रिद्धिमा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बचपन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इंस्टाग्राम में शेयर की गई इस स्टोरी में रिद्धिमा ने लिखा-'जन्मदिन मुबारक पापा, आज आपको थोड़ा ज्यादा याद कर रही हूं।'

रिद्धिमा ने एक और फोटो भी शेयर की है जिसमें वह और नीतू एक जैसी शर्ट में नजर आ रही हैं। रिद्धिमा ने कैप्शन दिया-'पापा की कॉर्बन कॉपी।' इसके अलावा रिद्धिमा ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पियानो बजा रही हैं। रिद्धिमा ने लिखा-'यह मेरे पापा के लिए।'

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार