न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कबीर से डेटिंग रूमर्स के बीच कृति ने बताया कैसा चाहिए पार्टनर, ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के सीक्वल पर दी Update

एक दशक पहले ‘हीरोपंती’ फिल्म के साथ करिअर शुरू करने वालीं एक्ट्रेस कृति सेनन (34) की बॉलीवुड में चमक कायम है। कृति विविध...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 13 Aug 2024 11:11:33

कबीर से डेटिंग रूमर्स के बीच कृति ने बताया कैसा चाहिए पार्टनर, ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के सीक्वल पर दी Update

एक दशक पहले ‘हीरोपंती’ फिल्म के साथ करिअर शुरू करने वालीं एक्ट्रेस कृति सेनन (34) की बॉलीवुड में चमक कायम है। कृति विविध रोल में दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। फैंस को हमेशा उनकी फिल्मों का इंतजार रहता हैं। इन दिनों कृति अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में हैं। कहा जा रहा है कि कृति यूके बेस्ड बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट कर रही हैं। कुछ महीनों से लगातार इस बात के संकेत मिल रहे हैं। दोनों को कुछेक मौकों पर साथ-साथ स्पॉट किया गया है।

कृति का 27 जुलाई को जन्मदिन था और उन्होंने इसका जश्न यूरोपियन कंट्री ग्रीस में मनाया। इस दौरान कबीर भी वहां मौजूद थे। फैंस इस जोड़ी को साथ देख काफी खुश हैं, लेकिन दोनों ने अभी तक खुलकर अपने प्यार का इजहार नहीं किया है। इस बीच फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में कृति ने बताया कि उनके सपनों का शहजादा कैसा होना चाहिए। कृति ने कहा कि आप ऐसे लोगों को चाहते हैं जो आपकी जिंदगी में पॉजिटिविटी लाएं। आप उनकी मौजूदगी में खुश रहते हैं क्योंकि वे आपको बेहतर बनने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करते हैं। वे आपके सबसे बुरे पलों में आपका साथ देते हैं।

आप एक ऐसे साथी की चाहत रखते हैं जो आपके घर लौटने पर आपके साथ हो और आपके सुख-दुख दोनों पलों को शेयर करे। भले ही आप जिंदगी में बड़ी सफलता हासिल कर लें, लेकिन किसी के बिना यह सब बेकार लगता है। इंडस्ट्री में रिश्ते अस्थायी हैं। जब मैं किसी फिल्म में काम करती हूं तो को-स्टार्स मेरा परिवार बन जाते हैं, लेकिन 3 महीने बाद सब बदल जाता है और फिर दूसरी फिल्म के सेट पर रिश्ते बन जाते हैं। जिंदगी में स्थिरता होना बहुत जरूरी है। मुझे अनकंडीशनल (शर्त बगैर) प्यार में यकीन है। उल्लेखनीय है कि कबीर से पहले कृति का नाम टाइगर श्रॉफ और प्रभास से भी जुड़ चुका है।

kriti sanon,actress kriti sanon,kabir bahir,kriti kabir dating,kriti affair,kriti birthday,kriti greece,teri baaton mein aisa uljha jiya,shahid kapoor

फरवरी में रिलीज हुई थी शाहिद-कृति की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया'

कृति सेनन ने इस साल वेलेंटाइन वीक के दौरान रिलीज हुई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में काम किया था। कृति ने इसमें रोबोट का किरदार निभाया। उनके अपोजिट शाहिद कपूर थे। फिल्म में एक इंसान और रोबोट के बीच की लव स्टोरी दिखाई गई। फिल्म का अंत ऐसे मोड़ पर हुआ, जहां इसके सीक्वल यानी दूसरे पार्ट की संभावना नजर आ रही है। कृति ने TBMAUJ के सीक्वल पर अपडेट साझा करते हुए बताया कि मैं और शाहिद दोनों इसके लिए उत्साहित हैं। स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। यह अभी लिखा जा रहा है।

पहले पार्ट में शाहिद के साथ काम करना मेरे लिए खुशी की बात थी और मेरा मानना है कि हम दोनों के बीच की केमिस्ट्री बेहतरीन थी। शाहिद उन अभिनेताओं में से एक हैं, जिनके साथ मेरी जोड़ी और केमिस्ट्री अच्छी लगी। ऐसा नहीं लगता कि हमारी जोड़ी को जबरदस्ती बनाया गया। बता दें फिल्म में शाहिद ने एक कंप्यूटर इंजीनियर आर्यन का रोल निभाया है। इसमें डिंपल कपाड़िया, धर्मेंद्र जैसे दिग्गज कलाकार भी थे। कृति इस फिल्म के बाद ‘क्रू’ में भी नजर आई थीं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री