न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कृति ने इंडस्ट्री में 10 साल पूरे होने पर यूं दिखाईं भावनाएं, इस मशहूर एक्ट्रेस ने ब्रेकअप पर लगाई मुहर

एक्ट्रेस कृति सेनन मौजूदा दौर में बॉलीवुड की सबसे ज्यादा प्रतिभावान एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। कृति अब तक के करिअर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 23 May 2024 8:28:19

2 News : कृति ने इंडस्ट्री में 10 साल पूरे होने पर यूं दिखाईं भावनाएं, इस मशहूर एक्ट्रेस ने ब्रेकअप पर लगाई मुहर

एक्ट्रेस कृति सेनन (33) मौजूदा दौर में बॉलीवुड की सबसे ज्यादा प्रतिभावान एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। कृति अब तक के करिअर में कई दमदार भूमिकाओं को अंजाम देकर दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी हैं। कृति को पिछले साल ‘मिमी’ फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। पिछले दिनों उनकी फिल्म ‘क्रू’ सिनेमाघरों में आई थी और यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में सफल रही।

इस बीच कृति ने आज गुरुवार (23 मई) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बॉलीवुड में एक दशक यानी 10 साल पूरे करने पर एक भावुक पोस्ट शेयर की है। कृति ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें फिल्मों के कई सीन हैं। इसके साथ कृति ने कैप्शन में लिखा, “हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किए 10 साल हो गए हैं। मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा और मैजिकल दशक।

ऐसा लगता है जैसे कल की बात हो जब मैंने पहली बार फिल्म के सेट पर कदम रखा और ऐसा महसूस हुआ जैसे मैं यहीं के लिए बनी थी। मैंने बहुत कुछ सीखा, बड़ी हुई और एक एक्टर व एक व्यक्ति के रूप में विकसित हुई हूं। कुछ प्यारे दोस्त मिले, खूबसूरत इक्वेशन और यादें बनाई हैं, जो हमेशा मेरे चेहरे पर स्माइल लाती रहेंगी।

मेरी जर्नी का हिस्सा बनने, मेरा साथ देने वाले, मुझे भरोसा दिखाने वाले, मुझे सिखाने वाले और कुछ दूर तक साथ चलने वाले हर शख्स की मैं शुक्रगुजार हूं। बड़े सपने देखो, खुद पर भरोसा करो, उसे सब कुछ दे दो, रिपीट करो, क्योंकि अगर मैं कर सकती हूं तो आप भी कर सकते हैं। नोट- अभी और बेस्ट आना बाकी है।" बता दें कृति की पहली फिल्म ‘हीरोपंती’ 23 मई 2014 को रिलीज हुई थी। इसमें उनके हीरो टाइगर श्रॉफ थे और उनकी भी यह डेब्यू फिल्म थी।

श्रुति हासन और शांतनु हजारिका लंबे समय तक थे रिलेशनशिप में

साउथ इंडियन सुपरस्टार कमल हासन की बेटी एक्ट्रेस श्रुति हासन एक बार फिर से पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं। श्रुति ने बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका से ब्रेकअप कर लिया है। काफी दिनों से कहा जा रहा था कि श्रुति ने इंस्टाग्राम से शांतनु की सारी तस्वीरें डिलीट करने के साथ ही उन्हें अनफॉलो भी कर दिया है। दोनों का ब्रेकअप करीब एक महीने पहले हो चुका है। अब श्रुति ने भी चुप्पी तोड़ते हुए इन खबरों पर मुहर लगा दी है।

ई-टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो श्रुति ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक सवाल का जवाब देते हुए लिखा, “मुझे इन सवालों का जवाब देना पसंद नहीं है, लेकिन मैं पूरी तरह से सिंगल हूं। मैं घुलने-मिलने को तैयार नहीं हूं, बस काम करना और अपनी जिंदगी का लुत्फ उठाना चाहती हूं।” जानकारी के अनुसार श्रुति ने फैंस के लिए आस्क मी एनिथिंग सेशन रखा था।

श्रुति ने हाल ही इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर लिखा था, “यह एक पागलपन भरी जर्नी रही, जिसमें मुझे अपने बारे में जानने के लिए बहुत कुछ सीखा, हमें उन सभी चीजों के लिए कभी खेद नहीं करना चाहिए जो हम हो सकते हैं या होने की उम्मीद रखते हैं।”

श्रुति भले ही शांतनु संग रिलेशनशिप में थी लेकिन उन्हें हमेशा अपना दोस्त ही बताया। श्रुति को आखिरी बार प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन, बॉबी सिम्हा, जगपति बाबू और श्रिया रेड्डी जैसे सितारों से सजी फिल्म 'सालार : सीजफायर पार्ट- 1' में देखा गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष