न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कृति सेनन ने नेपोटिज्म पर कही यह बात, अलीजेह की फिल्म ‘फर्रे’ का दूसरा गाना हुआ रिलीज

एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी दमदार अदाकारी का लोहा मनवा चुकी हैं। कृति ने करीब 10 साल पहले फिल्म हीरोपंती के साथ बॉलीवुड में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 14 Nov 2023 8:12:35

2 News : कृति सेनन ने नेपोटिज्म पर कही यह बात, अलीजेह की फिल्म ‘फर्रे’ का दूसरा गाना हुआ रिलीज

एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी दमदार अदाकारी का लोहा मनवा चुकी हैं। कृति ने करीब 10 साल पहले फिल्म हीरोपंती के साथ बॉलीवुड में एंट्री की थी, जिसमें उनके हीरो टाइगर श्रॉफ थे। कृति की पिछली फिल्म ‘गणपत’ भी टाइगर के साथ ही थी। इस बीच कृति ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) के बारे में खुलकर बात की है। कृति ने एक मीडिया पोर्टल से बात करते हुए कहा कि अगर हम समान अवसर पैदा करना शुरू कर दें तो इंडस्ट्री बाहरी लोगों के लिए अधिक सुलभ हो सकती है।

यदि आप किसी ऐसे इंसान को लॉन्च कर रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप किसी ऐसे व्यक्ति को भी जगह दे रहे हैं जो इससे संबंधित नहीं है लेकिन शायद अधिक प्रतिभाशाली है। धीरे-धीरे, बहुत धीरे-धीरे, दुनिया सितारों और बड़े नामों के बजाय प्रतिभा और स्क्रिप्ट की ओर झुक रही है। जब कृति से पूछा गया कि महत्वाकांक्षी एक्ट्रेस के लिए अवसरों का असंतुलन कैसा है, तो कृति ने कहा कि इसका एकमात्र तरीका सचेत रूप से बाहरी लोगों के लिए अवसर पैदा करना है।

मैंने कई ऐसे वीडियो देखे हैं जिनमें इस बात का जिक्र किया जाता है कि अगर आप यकीन करते हैं कि कोई चीज होगी तो वह होती है। हालांकि मैंने अपने केस में यह करके देखा है। मैंने पूरी शिद्दत से एक माइलस्टोन चेज करने की कोशिश की थी पर वो नहीं हुआ। कृति को कुछ समय पहले ‘मिमी’ फिल्म में उनकी एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड मिला था। अब कृति की अगली फिल्म शाहिद कपूर के साथ है जो 9 फरवरी को रिलीज होगी। इसके अलावा वह ‘द क्रू’ में तब्बू, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ के साथ भी नजर आएंगी।

kriti sanon,kriti nepotism,actress kriti sanon,alizeh agnihotri,farrey movie,Salman Khan,farrey song

24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म ‘फर्रे’

सुपरस्टार सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री अपनी पहली फिल्म 'फर्रे' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को लेकर लगातार खबरें आती रहती है। अलीजेह भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। फिल्म का निर्माण सलमान अपने प्रोडक्शन हाउस 'सलमान खान फिल्म्स' के बैनर तले कर रहे हैं। कई एक्टर्स को मौका देने वाले सलमान अब अपनी भांजी को लॉन्च कर रहे हैं। आज मंगलवार (14 नवंबर) को 'फर्रे' का दूसरा गाना 'मचा दे तबाही' रिलीज कर दिया गया।

इसे मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के बोल अभिषेक दुबे ने लिखे हैं। संगीत सचिन-जिगर का है। फिल्म के पहले गाने 'घर पे पार्टी है' को फैंस का खूब प्यार मिला था। सलमान ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर 'मचा दे तबाही' गाना साझा किया है। गाने में अलीजेह अपनी गैंग के साथ जबरदस्त डांस करती दिख रही हैं।

सलमान ने कैप्शन में लिखा, “मच गई है तबाही। आप भी पार्टी में शामिल हो जाइए।” फिल्म 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें अलीजेह के साथ सौमेंद्र पाधी, साहिल मेहता, जेन शॉ, प्रसन्ना बिष्ट और रोनित बोस रॉय भी हैं। डायरेक्टर सौमेन्द्र पाढ़ी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
केतन अग्रवाल की मौत का दर्द नहीं सह पाए दादा, अस्पताल में ली अंतिम सांस
केतन अग्रवाल की मौत का दर्द नहीं सह पाए दादा, अस्पताल में ली अंतिम सांस
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
45 साल पहले इस गाने ने अमित कुमार को बना दिया था स्टार, बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड जीतकर पिता किशोर कुमार को भी छोड़ दिया था पीछे
45 साल पहले इस गाने ने अमित कुमार को बना दिया था स्टार, बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड जीतकर पिता किशोर कुमार को भी छोड़ दिया था पीछे
DSP अमीषा कौन हैं? पहली ही पोस्टिंग में सुलझाया आगरा का चर्चित बाथरूम हत्याकांड, IPS पिता की विरासत को बढ़ाया आगे
DSP अमीषा कौन हैं? पहली ही पोस्टिंग में सुलझाया आगरा का चर्चित बाथरूम हत्याकांड, IPS पिता की विरासत को बढ़ाया आगे
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश