न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजनीति में आने के सवाल पर कृति सेनन ने दिया यह जवाब, एक्ट्रेस ने इसलिए दिया शाहरुख खान का उदाहरण

अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होंगे। हर बार की तरह इस बार भी बॉलीवुड सितारों पर नजर रहेंगी। कुछ स्टार पहले से ही किसी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 29 Mar 2024 12:39:11

राजनीति में आने के सवाल पर कृति सेनन ने दिया यह जवाब, एक्ट्रेस ने इसलिए दिया शाहरुख खान का उदाहरण

अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होंगे। हर बार की तरह इस बार भी बॉलीवुड सितारों पर नजर रहेंगी। कुछ स्टार पहले से ही किसी न किसी पार्टी से जुड़े हुए हैं और कुछ अब एक्टिव हो रहे हैं। हाल ही कंगना रनौत को भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की मंडी तथा ‘रामायण’ सीरियल में ‘श्रीराम’ की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल को उत्तर प्रदेश की मेरठ सीट से चुनाव लड़ाने का फैसला किया है। एक्टर गोविंदा भी एक बार फिर से राजनीति में आ गए हैं।

गोविंदा ने महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस बीच, एक इवेंट के दौरान एक्ट्रेस कृति सेनन से राजनीति पर उनकी राय और गोविंदा के नक्शेकदम फॉलो करने के बारे में पूछा गया। कृति ने हाल ही में टाइम्स समिट में शिरकत की थी। वहां उनसे सवाल किया गया कि क्या वह कभी गोविंदा के नक्शेकदम पर चलकर राजनीति का हिस्सा बनेंगी।

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक कृति ने जवाब में कहा कि मैंने कभी इस बारे में सोचा नहीं है, मैं कभी इस बारे में नहीं सोचती कि मैं यह करूंगी जब तक मेरे अंदर से आवाज नहीं आ जाए और मैं उसके बारे में बहुत पैशनेट ना होऊं। अगर किसी दिन मेरे दिल में आता है कि मैं कुछ और करना चाहती हूं, तो हो सकता है फिर करूं।

इंसान को समय-समय पर गियर बदलते रहना चाहिए और खुद को वह काम करने के लिए चैलेंज देना चाहिए जो उसने पहले नहीं किया हो। बता दें कृति की पिछली फिल्म फरवरी में रिलीज हुई ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ थी। इसमें उन्होंने रोबोट का रोल किया था। कृति को पिछले साल ‘मिमी’ फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्मफेयर अवार्ड मिला था।

kriti sanon,actress kriti sanon,govinda,kangana ranaut,arun govil,kriti politics,the crew movie,shahrukh khan

कृति ने कहा, शाहरुख भी मेरी तरह दिल्ली के एक लड़के थे और...

अभिनेत्री कृति सेनन की फिल्म ‘द क्रू’ आज शुक्रवार (29 मार्च) को रिलीज हो गई। इसमें करीना कपूर खान और तब्बू भी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान कृति ने बताया कि उनकी पहली फिल्म ‘हीरोपंती’ के बाद लोग उन्हें टाइगर श्रॉफ की फिल्म में नजर आने वाली लड़की कहकर बुलाते थे। कृति ने इनसाइडर और आउटसाइडर की बहस में भी हिस्सा लिया और कहा कि शाहरुख खान इस बहस के एक आदर्श उदाहरण हैं।

शाहरुख भी मेरी तरह दिल्ली के एक लड़के थे और मुंबई में कुछ बड़ा करने की कोशिश में आए थे। शाहरुख एक पूरी तरह से बाहरी व्यक्ति हैं और इस बहस को खत्म करने के लिए एक बड़ा नाम भी हैं। जब आप फिल्म इंडस्ट्री से नहीं होते हैं तो लोगों को आपका नाम जानने और आपके नाम को आपके चेहरे से मिलाने में थोड़ा समय लगता है।

काफी लंबे समय तक लोग मुझे टाइगर की फिल्म में नजर आने वाली लड़की कहकर कहते थे। उल्लेखनीय है कि 'द क्रू' का डायरेक्शन रिया कपूर ने किया है, जबकि यह एकता कपूर द्वारा निर्मित है। वहीं फिल्म 'दो पत्ती' में कृति अभिनय के साथ-साथ निर्माण भी कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम