न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कृति ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ मनाया जन्मदिन, शोएब ने BB 18 का हिस्सा बनने को लेकर कहा...

एक्ट्रेस कृति सेनन इस समय बॉलीवुड फिल्ममेकर्स के लिए मोस्ट डिमांडिंग एक्ट्रेस में से एक हैं। कृति करीब एक दशक के करिअर में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 29 Jul 2024 7:14:56

2 News : कृति ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ मनाया जन्मदिन, शोएब ने BB 18 का हिस्सा बनने को लेकर कहा...

एक्ट्रेस कृति सेनन इस समय बॉलीवुड फिल्ममेकर्स के लिए मोस्ट डिमांडिंग एक्ट्रेस में से एक हैं। कृति करीब एक दशक के करिअर में कई तरह की भूमिकाओं से खुद को साबित कर चुकी हैं। कृति की इस साल दो फिल्में आ चुकी हैं और दोनों ने ही अच्छा बिजनेस किया। वह शाहिद कपूर के साथ ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आई थीं, जो वेलेंटाइन वीक के दौरान रिलीज हुई थी। इसके बाद कृति को करीना कपूर खान और तब्बू जैसी दिग्गज एक्ट्रेस के साथ ‘क्रू’ फिल्म में काम करने का मौका मिला।

कृति ने हाल ही 27 जुलाई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इसकी कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस बीच उनकी एक फोटो सामने आई है जिसमें कृति अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ नजर आ रही हैं। एक रेडिट यूजर ने यह तस्वीर शेयर की है। फोटो देखकर पता चल रहा है कि कृति व कबीर एक साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। वे ग्रीक आइलैंड में है। इस खास मौके की तस्वीर कबीर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। हालांकि उन्होंने कृति को पोस्ट में टैग नहीं किया।

अब एक बार फिर कृति की डेटिंग अफवाहों को हवा मिली है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी रिश्ते के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। फैंस को लग रहा है कि कृति जल्द ही शादी की खुशखबरी दे सकती हैं। इससे पहले दुबई में नए साल के जश्न के दौरान कृति, उनकी बहन नुपुर सेनन, उनके बॉयफ्रेंड स्टेबिन बेन और कबीर एक साथ नजर आए थे। कृति के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनके पास ‘हाउसफुल 5’, ‘भेड़िया 2’, ‘सैकंड इंग्लिश’ और ‘दो पत्ती’ जैसी फिल्में हैं।

kriti sanon,actress kriti sanon,kabir bahia,businessman kabir bahia,kriti kabir,kriti birthday,shoaib ibrahim,actor shoaib ibrahim,bigg boss 18,bb 18,deepika kakar

शोएब इब्राहिम को बताया जा रहा ‘बिग बॉस 18’ का पहला कंफर्म कंटेस्टेंट

इन दिनों ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोसिनेमा पर स्ट्रीम हो रहा है। कहा जा रहा है कि जल्द ही इसका ग्रैंड फिनाले होने वाला है। इस बीच टीवी पर आने वाले ‘बिग बॉस’ के 18वें सीजन को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं। शो का प्रीमियर 5 अक्टूबर से हो सकता है। दावा किया जा रहा है कि BB 12 की विजेता एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के पति एक्टर शोएब इब्राहिम शो के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट हैं। अब शोएब ने साफ कर दिया कि वे शो का हिस्सा नहीं होंगे।

हाल ही में दीपिका ने एक व्लॉग शेयर किया, जिसमें वह शोएब से पूछती हैं कि कि क्या BB 18 में उनके शामिल होने की खबर सच है। इस पर शोएब ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, ऐसा हर सीजन में होता है कि मेरा नाम लिस्ट में आता है, लेकिन ये सब सिर्फ अफवाहें हैं और मैं इस सीजन में हिस्सा नहीं लेने जा रहा हूं। मैं ‘बिग बॉस’ का हिस्सा बनना पसंद करूंगा, लेकिन 3-4 साल बाद अभी नहीं। मैं बस ये साफ करना चाहता था, क्योंकि मुझे सुबह से बहुत सारे मैसेज मिले हैं।

मुझे नहीं पता कि ये खबर किसने शुरू की लेकिन मैं शो में नहीं जा रहा हूं। इन अफवाहो के चलते मुझे एक प्रोजेक्ट से भी हाथ धोना पड़ सकता था। मुझे एक प्रोडक्शन हाउस से मैसेज मिला था, जिसमें पूछा गया था कि क्या मैं सच में ‘बिग बॉस’ में जा रहा हूं, क्योंकि वे मुझे एक शो के लिए कास्ट करने की प्लानिंग कर रहे थे। फिर मैंने उन्हें बताया कि मैं नहीं जा रहा हूं। बता दें शोएब को इसी साल ‘झलक दिखला जा 11’ में देखा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री