'ठुम्केश्वरी' में कृति सेनन ने ऐसे लगाए ठुमके, देख मचला फैंस का दिल, क्या आपने देखा 'भेड़िया' का ये गाना
'ठुम्केश्वरी' को जी म्यूजिक कंपनी ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से शेयर किया है। जिसे अब तक 12.83 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने में लोगों को वरुण और कृति की सिजलिंग केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Fri, 28 Oct 2022 4:06:57
कृति सेनन (Kriti Sanon) और वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म 'भेड़िया' का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया था। ट्रेलर के रिलीज के बाद से ही लोगों के बीच फिल्म को देखने के क्रेज दिन भर दिन बढ़ता जा रहा है। इस बीच फिल्म का पहला गाना 'ठुम्केश्वरी' (Thumkeshwari) रिलीज किया गया है। 'ठुम्केश्वरी' में कृति सेनन अपने लटके-झटकों से लोगों को दीवाना कर रही हैं। पहले ट्रेलर और अब यह गाने ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।
'ठुम्केश्वरी' को जी म्यूजिक कंपनी ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से शेयर किया है। जिसे अब तक 12.83 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने में लोगों को वरुण और कृति की सिजलिंग केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है।
आपको बता दें कि कृति सेनन (Kriti Sanon) और वरुण धवन (Varun Dhawan) स्टारर फिल्म 'भेड़िया' की कहानी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निरेन भट्ट ने लिखी है। इसके अलावा अमर कोशिक ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। फिल्म में दीपक डोबरियाल और अभिषेक बनर्जी भी अहम भूमिका में हैं। ये एक थ्रिलर कॉमेडी फिल्म है जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'भेड़िया' 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।