न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पुलकित के 40वें जन्मदिन पर कृति ने लुटाया प्यार, ट्विंकल ने बर्थ एनिवर्सरी पर सुपरस्टार पिता को किया याद

एक्टर पुलकित सम्राट आज शुक्रवार (29 दिसंबर) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे 40 साल के हो गए हैं। इस मौके पर पुलकित की गर्लफ्रेंड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 29 Dec 2023 7:30:59

2 News : पुलकित के 40वें जन्मदिन पर कृति ने लुटाया प्यार, ट्विंकल ने बर्थ एनिवर्सरी पर सुपरस्टार पिता को किया याद

एक्टर पुलकित सम्राट आज शुक्रवार (29 दिसंबर) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे 40 साल के हो गए हैं। इस मौके पर पुलकित की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने उन पर प्यार लुटाया है। कृति ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पुलकित को बर्थडे विश करते हुए कई रोमांटिक फोटो शेयर की हैं। कृति ने पुलकित के लिए एक बड़ा नोट भी लिखा है।

कृति ने लिखा, “सबसे बड़े दिल और सबसे शुद्ध आत्मा वाला लड़का..आपके साथ बीते किसी भी दिन में डल मूमेंट नहीं आया। आपसे प्यार करना मेरे साथ अब तक हुई सबसे अच्छी चीजों में से एक है, मैं एक भाग्यशाली लड़की हूं… इस दुनिया में और मेरे जीवन में आने के लिए धन्यवाद…तुमसे प्यार करती हूं, आज और हर दिन.. बेस्ट लड़का, आप मेरे हीरो हैं..जन्मदिन मुबारक हो बेबी।” उल्लेखनीय है कि पुलकित और कृति लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

फैंस को उनकी शादी का इंतजार है। अगर पुलकित के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें इसी साल फुकरे फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'फुकरे 3' में देखा गया था। उनके साथ वरुण शर्मा, मनजोत सिंह, पंकज त्रिपाठी और ऋचा चड्ढा भी थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया। दूसरी ओर, कृति इन दिनों एक कॉमेडी फिल्म की तैयारी में जुटी हुई है और इसका नाम ‘रिस्की रोमियो’ है। उनके अपोजिट सनी सिंह हैं।

ट्विंकल खन्ना ने पिता राजेश खन्ना के साथ फोटो शेयर कर लिखी यह बात

आज शुक्रवार (29 दिसंबर) को एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना और उनके दिवंगत पिता हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का जन्मदिन है। अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल ने अपने पिता की 81वीं जयंती पर सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर कर उन्हें याद किया है। ट्विंकल ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पिता के साथ एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है।

इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में राजेश बेटी ट्विंकल को गोद में लिए हुए दिख रहे हैं। तस्वीर के कैप्शन में ट्विंकल ने लिखा- ''हमारा जन्मदिन, अब और हमेशा के लिए।'' उल्लेखनीय है कि ट्विंकल की पिता के साथ काफी मजबूत बोंडिंग थी। ट्विंकल कई दफा उन्हें याद करती रहती हैं। ‘काका’ के नाम से मशहूर राजेश की बात करें तो साल 1966 में फिल्म 'आखिरी खत' से उन्हें बॉलीवुड में कदम रखा था।

अपने चार दशक से अधिक लंबे करिअर के दौरान उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन किया। राजेश ने 'आराधना’, ‘बंधन’, ‘इत्तेफाक’, ‘सफर’, ‘कटी पतंग’, ‘आनंद’, ‘हाथी मेरे साथी', ‘सौतन’, ‘अवतार’, ‘दाग’ सहित कई फिल्मों में काम किया। ट्विंकल की मां डिंपल कपाड़िया ने भी कई बढ़िया फिल्मों में अपनी चमक बिखेरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम