न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कृति ने पहली रसोई में बनाए हलवे की दिखाई झलक, टाइगर ने पुणे में खरीदी इतने करोड़ की प्रॉपर्टी

कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे एक्टर पुलकित सम्राट और एक्ट्रेस कृति खरबंदा 15 मार्च को गुड़गांव में एक प्राईवेट सेरेमनी में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 19 Mar 2024 1:59:33

2 News : कृति ने पहली रसोई में बनाए हलवे की दिखाई झलक, टाइगर ने पुणे में खरीदी इतने करोड़ की प्रॉपर्टी

कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे एक्टर पुलकित सम्राट और एक्ट्रेस कृति खरबंदा 15 मार्च को गुड़गांव में एक प्राईवेट सेरेमनी में विवाह बंधन में बंध गए। इस प्यारी जोड़ी को लेकर फैंस काफी खुश हैं। शादी के बाद कृति का ससुराल में ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत हुआ था। अब कृति के ससुराल में पहली रसोई की रस्म हुई। इस मौके पर कृति ने हलवा बनाया जिसकी झलकियां उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं।

कृति ने 3 फोटो पोस्ट कीं। पहली फोटो में हलवा नजर आ रहा है। दूसरी फोटो में कृति अपनी दादी सास के साथ पोज दे रही हैं। कृति ने लाल रंग का सूट पहना है और उनकी मांग में सिंदूर है। इस तस्वीर के साथ कृति ने लिखा, “अप्रूव्ड बाई दादी।” तीसरी फोटो में कृति हलवे की गार्निशिंग करती नजर आ रही हैं। इसमें उनका किचन दिखाई दे रहा है। उल्लेखनीय है कि कृति व पुलकित ने एक इंटीमेट सेरमेनी में पंजाबी रीति-रिवाजों से शादी की।

इस दौरान सिर्फ परिवार, करीबी रिश्तेदार और दोस्तों ने शिरकत की। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। पुलकित और कीर्ति की लव स्टोरी की शुरुआत ‘पागलपंती’ फिल्म के सेट से हुई थी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और अब वे ऑफीशियली मिस्टर एंड मिसेज बन चुके हैं। कीर्ति से पहले पुलकित ने सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा से शादी की थी। हालांकि एक साल में ही दोनों अलग हो गए।

kriti kharbanda,actress kriti kharbanda,pulkit samrat,actor pulkit amrat,kriti pulkit,pehli rasoi,tiger shroff,actor tiger shroff,tiger pune property

इन दिनों ‘बड़े मियां छोटे मियां’ फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ इन दिनों अक्षय कुमार के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। इस बीच टाइगर ने एक शानदार करोड़ों की प्रॉपर्टी ले ली है। टाइगर ने प्रॉपर्टी पुणे में खरीदी है। इसकी कीमत 7.5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। टाइगर ने जिस दिन प्रॉपर्टी खरीदी उसी दिन अगले पांच सालों के लिए इसे लीज पर कर दिया।

इस प्रॉपर्टी का हर महीने का किराया 3.5 लाख रुपए है। 4248 वर्ग फुट में मौजूद यह प्रॉपर्टी हड़पसर में प्रीमियम यो पुणे प्रोजेक्ट का हिस्सा है। टाइगर ने इस प्रॉपर्टी के लिए 52.5 लाख की स्टैंप ड्यूटी चुकाई है और इसका रजिस्ट्रेशन 5 मार्च को हुआ। बता दें कि टाइगर ने साल 2014 में आई फिल्म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद टाइगर ने ‘बागी’ फिल्म में अपना जलवा दिखाया।

तगड़ी बॉडी के कारण टाइगर को मुख्य रूप से एक्शन हीरो के रूप में पसंद किया जाता है। टाइगर ने ‘ए फ्लाइंग जट’, ‘मुन्ना माइकल’, ‘बागी 2’, ‘बागी 3’, ‘वॉर’, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ जैसी फिल्में भी की हैं। उनकी पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘गणपत’ थी, जो फ्लॉप रही। इसमें उनके साथ कृति सेनन थीं। टाइगर की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ईद के मौके पर अप्रैल में रिलीज होगी। टाइगर इसके बाद ‘सिंघम 3’ मूवी में कई बड़े स्टार्स के साथ दिखेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार