न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘यमला पगला दीवाना फिर से’ के 5 साल पूरे, कृति ने दिखाई झलकियां और...नयनतारा से मैनेजर ने की 1 करोड़ की ठगी

‘यमला पगला दीवाना फिर से’ फिल्म को पांच साल पूरे हो गए हैं। यह 31 अगस्त 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें सनी देओल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 31 Aug 2023 7:13:33

‘यमला पगला दीवाना फिर से’ के 5 साल पूरे, कृति ने दिखाई झलकियां और...नयनतारा से मैनेजर ने की 1 करोड़ की ठगी

‘यमला पगला दीवाना फिर से’ फिल्म को पांच साल पूरे हो गए हैं। यह 31 अगस्त 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें सनी देओल, धर्मेंद्र, बॉबी देओल और एक्ट्रेस कृति खरबंदा की मुख्य भूमिकाएं थीं। आज गुरुवार को कृति ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर की है। कृति ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट डाली है।

इसमें फिल्म की शूटिंग के दौरान की कई अनदेखी तस्वीरों को देखा जा सकता है, जिनमें धर्मेंद्र व उनके दोनों बेटे सनी व बॉबी हैं। इन तस्वीरों के साथ कृति ने एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा है। कृति ने लिखा कि मेरे लिए ये एक अद्भुत अनुभव रहा। जहां तक मुझे याद है कि मेरा परिवार धरम सर का प्रशंसक रहा है। मुझे अभी भी वो कॉल याद है, जब मुझे इस प्रोजेक्ट के लिए चुना गया था।

जैसे ही मैंने फोन को रखा और मैंने अपने पेरेंट्स को इसके बारे में बताया कि मैं महान देओल परिवार के साथ काम करने जा रही हूं, तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। मैंने सबसे अच्छे लोगों के साथ शूटिंग का सबसे अच्छा वक्त बिताया। हमेशा जवान रहने वाले धरम सर ने मुझे सिखाया कि हर मौके पर एक बच्चे की तरह कैसे उत्साहित रहना है।

मुझे ढेर सारी यादें देने के लिए सबका धन्यवाद। कृति ने सनी और बॉबी की भी जमकर तारीफ की है। 'राज रीबूट’ और ‘शादी में जरूर आना' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकीं कृति अब सनी सिंह के साथ ‘रिस्की रोमियो’ में दिखेंगी।

सेहत संबंधी समस्या से भी जूझ रही हैं सामंथा रुथ प्रभु

साउथ की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने इन दिनों फिल्मों से ब्रेक लिया हुआ है। उनकी विजय देवरकोंडा के साथ 1 सितंबर को ‘कुशी’ फिल्म रिलीज होगी। हालांकि इससे पहले सामंथा के साथ एक शॉकिंग घटना हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सामंथा को उनके भरोसेमंद मैनेजर ने बड़ा धोखा दिया है, जिसकी वजह से उन्हें करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ा। इस पूरे मामले की डिटेल्स भी सामने आ गई हैं।

वैसे सामंथा ने अभी तक कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है। सामांथा सालों से मैनेजर के साथ जुड़ी हुई हैं और उन पर बहुत भरोसा भी करती हैं। टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के अनुसार सामंथा मैनेजर की वजह से बड़े आर्थिक नुकसान से गुजर रही हैं। सामंथा ने जांच की तो उन्हें पता चला कि भरोसेमंद मैनेजर उनके फंड्स बेहद खराब तरीके से मैनेज कर रहे थे। इस कारण उन्हें 1 करोड़ रुपए का नुकसान झेलना पड़ा। इससे सामंथा और उनके मैनेजर के बीच जमकर बहस हुई।

गौरतलब है कि 36 वर्षीय सामंथा पहले से ही कई समस्याओं से गुजर रही हैं। उनकी सेहत ठीक नहीं है। गत 29 अक्टूबर 2022 को सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर लोगों को बताया था कि उन्हें मायोसिटिस नामक एक ऑटोइम्यून डिजीज हो गई है। उन्होंने अस्पताल से एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्हें इलाज कराते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने एक लंबे नोट के जरिए दर्दनाक हालत भी लोगों को बताई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका