न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शादी में पुलकित की आंखें भर आईं, सामने आया वीडियो, राजकुमार की ‘श्रीकांत’ का पहला गाना रिलीज

एक्ट्रेस कृति खरबंदा और एक्टर पुलकित सम्राट ने लंबे समय तक रिलेशनशिप के बाद शादी कर ली है। दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 15 Apr 2024 7:51:23

2 News : शादी में पुलकित की आंखें भर आईं, सामने आया वीडियो, राजकुमार की ‘श्रीकांत’ का पहला गाना रिलीज

एक्ट्रेस कृति खरबंदा और एक्टर पुलकित सम्राट ने लंबे समय तक रिलेशनशिप के बाद शादी कर ली है। दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं। अब उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इसमें दोनों जहां शादी के पलों को खूब एंजॉय कर रहे हैं, तो वहीं एक-दूजे के होते ही दोनों इमोशनल भी होते नजर आए। पुलकित और कृति ने 15 मार्च को दिल्ली के पास मानेसर में अपने परिवार व करीबियों की मौजूदगी में शादी रचाई थी।

कपल ने आज सोमवार (15 अप्रैल) को शादी का एक महीना पूरा होने पर अपने इंस्टाग्राम पर एक और खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें वेडिंग फंक्शन की कई झलक दिख रही है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हमने खुद को ढूंढा, फिर हमने एक-दूसरे को ढूंढ लिया और यह सबसे खूबसूरत तरह का प्यार है। शादी को हुए एक महीना हो गया, लेकिन हमारा फॉरएवर वाला प्यार पहले ही शुरू हो गया है।”

वीडियो की शुरुआत में पुलकित, कृति के लिए प्यारी सी कविता कहते देखे जा सकते हैं जिसे सुनते ही वह इमोशनल हो जाती हैं और दोनों एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं। इसमें हल्दी, मेहंदी और कॉकटेल पार्टी में कपल परिवार के साथ जश्न मनाता नजर आ रहा है। एक क्लिप में पुलकित को हर ओर अपनी दुल्हन को खोजते हुए देखा गया। वह 'ओये दुल्हन' कहकर अपनी लेडी लव को बुलाते रहे।

पुलकित की आवाज सुन कृति भी उनके पास दौड़ी चली आईं और उन्हें गले लगा लिया। दोनों एक-दूजे के होते ही इमोशनल हो जाते हैं। कपल जैसे ही सात फेरे लेकर सात वचन पूरे करते हैं, वैसे ही पुलकित की आंखें आंसुओं से भर जाती हैं। उन्हें देख कृति भी भावुक हो जाती हैं और दोनों गले लगकर खुशी जाहिर करते हैं। उनका परिवार भी खुशी मनाता दिख रहा है। गौरतलब है कि पुलकित और कृति करीब 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

‘श्रीकांत’ के गाने में अलाया एफ के साथ रोमांस करते दिखे राजकुमार राव

एक्टर राजकुमार राव इन दिनों फिल्म 'श्रीकांत' को लेकर लाइमलाइट में हैं। फिल्म एक मशहूर बिजनेसमैन श्रीकांत बोल्ला की बायोपिक है। फिल्म को टी-सीरीज प्रोड्यूस कर रही है। आज सोमवार (15 अप्रैल) को फिल्म का पहला गाना रिलीज कर दिया गया, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। गाने में राजकुमार और अलाया एफ की केमेस्ट्री लोगों का दिल जीत रही है। गाने का टाइटल है 'तू मिल गया'। इसमें दोनों कलाकार खूबसूरत वादियों में रोमांस कर रहे हैं।

गाने की शुरुआत उनके बीच एक फोन कॉल से होती है जिसके बाद फिर वे रोड ट्रिप का निकलते हैं। पूरे गाने में अलग-अलग जगहों पर वे एक-दूसरे के साथ वक्त बिताते नजर आ रहे हैं। गाने को सिंगर जुबिन नौटियाल और तुलसी कुमार ने अपनी आवाज से सजाया है। इसे तनिष्क बागची ने कंपोज किया है। तुषार हीरानंदानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'श्रीकांत बोला' की बायोपिक है। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था। फिल्म में ज्योतिका की भी मुख्य भूमिका है, जो हाल ही में अजय देवगन की सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर 'शैतान' में नजर आई थीं। फिल्म 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष