न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कृष्ण कुमार की 20 वर्षीय बेटी तीशा का कैंसर से निधन, शाहिद की ‘देवा’ फिल्म की रिलीज डेट आई सामने

मनोरंजन जगत से बेहद दुखद खबर सामने आई है। टी-सीरीज के को-ओनर और एक्टर कृष्ण कुमार की बेटी तीशा का निधन हो गया है। तीशा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 19 Jul 2024 12:46:12

2 News : कृष्ण कुमार की 20 वर्षीय बेटी तीशा का कैंसर से निधन, शाहिद की ‘देवा’ फिल्म की रिलीज डेट आई सामने

मनोरंजन जगत से बेहद दुखद खबर सामने आई है। टी-सीरीज के को-ओनर और एक्टर कृष्ण कुमार की बेटी तीशा का निधन हो गया है। तीशा ने मात्र 20 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। तीशा कैंसर से जूझ रही थीं और उनका इलाज भी चल रहा था। तीशा को जब मुंबई में आराम नहीं मिला तो उन्हें इलाज के लिए जर्मनी ले जाया गया था। वहीं पर गुरुवार (18 जुलाई) को तीशा ने अंतिम सांस ली। तीशा को छोटी सी उम्र में कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी ने अपना शिकार बना लिया।

तीशा के जाने के गम में उनके परिवार वालों को बुरा हाल है। जैसे ही तीशा की मौत की खबर आई तो फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया। अक्षय कुमार ने दुख जताते हुए ट्वीट किया है कि “खेल खेल में फिल्म का पोस्टर आज नहीं आएगा क्योंकि कृष्ण कुमार की 20 साल की बेटी तीशा कुमार का कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया। ॐ शांति।” तीशा के पिता कृष्ण कुमार ने 1995 में आई ‘सनम बेवफा’ जैसी फिल्म से अपनी खास पहचान बनाई थी।

हालांकि वे बहुत ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आए। बता दें कि कृष्ण दिवंगत निर्माता और टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार के छोटे भाई हैं। कृष्ण को 90 के दशक की फिल्मों में देखा जा चुका है। उन्होंने साल 1993 में 'आजा मेरी जान' फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। तिशा, भूषण कुमार की चचेरी बहन हैं। अब इस मुश्किल वक्त में परिवार के सभी सदस्य एक-दूसरे को संभालने की कोशिश कर रहे हैं।

एक्शन पैक्ड फिल्म है ‘देवा’, शाहिद कपूर का लुक भी किया गया रिवील


अभिनेता शाहिद कपूर को लेकर फैंस में जबरदस्त दीवानगी देखने को मिलती है। उन्हें बॉलीवुड में करीब 20 साल हो चुके हैं। शाहिद हर किरदार को पूरी शिद्दत के साथ जीते हैं। इस साल वेलेंटाइन वीक के दौरान उनकी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' रिलीज हुई थी। इसमें उनकी जोड़ी कृति सेनन के साथ थी और लोगों को उनके बीच की कैमेस्ट्री खूब पसंद आई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। अब शाहिद एक्शन पैक्ड फिल्म 'देवा' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

मेकर्स ने रिलीज डेट के साथ शाहिद का लुक भी रिवील कर दिया है। जी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर ‘देवा’ का निर्माण कर रहे हैं। शाहिद ने भी आज शुक्रवार (19 जुलाई) को अपने इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट शेयर की है। शाहिद ने अपनी एक तस्वीर दिखाई है, जिसमें वे बुलेट प्रूफ जैकेट पहने हैं। उनके हाथ में बंदूक है, जिसे देख लग रहा है कि शाहिद किसी घटनास्थल पर हैं, जहां फायरिंग हो रही है।

शाहिद ने इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “देवा के रोमांच का अनुभव करें, क्योंकि यह पावर-पैक एक्शन थ्रिलर 14 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में आएगी!” ‘देवा’ के डायरेक्टर मलयालम फिल्म निर्माता रोशन एंड्रयूज और प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर हैं। फिल्म एक रोलर-कोस्टर राइड का वादा करती है। शाहिद कपूर विद्रोही पुलिस अधिकारी, जबकि पूजा हेगड़े एक पत्रकार की भूमिका में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका